

- समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विशेषर सिंह पटेल शामिल हुए।
- विशिष्ट अतिथि भागवताचार्य राजेंद्र शर्मा (टेमर, शक्ति) ने अपने उद्बोधन में गौसेवा को धर्म, संस्कृति व मानवता की मूल धुरी बताते हुए, समाज को इस दिशा में संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कात्रेनगर, चांपा, 23 नवम्बर , भारतीय कुष्ठ निवारक संघ गौशाला, कात्रेनगर चांपा द्वारा शनिवार 22 नवम्बर 2025 को “यति यतनलाल सम्मान – 2025” की प्राप्ति के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। संस्था को यह राज्य अलंकरण छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अहिंसा एवं गौसंरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नवम्बर माह में नया रायपुर में आयोजित रजत महोत्सव समापन समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन जी के करकमलों से प्राप्त हुआ था।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विशेषर सिंह पटेल जी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में गौमाता केवल आस्था का नहीं बल्कि सतत जीवन और स्वावलंबन का भी आधार है। उन्होंने संस्था द्वारा निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे निरंतर कार्यों की सराहना की और इसे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे भागवताचार्य राजेंद्र शर्मा जी (टेमर, शक्ति) ने अपने उद्बोधन में गौसेवा को धर्म, संस्कृति व मानवता की मूल धुरी बताते हुए, समाज को इस दिशा में संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जहां गौसंरक्षण होता है, वहीं सद्भाव और अहिंसा का वास होता है।
समारोह के मंच पर सुधीर देव , वरिष्ठ प्रचारक एवं सचिव, भारतीय कुष्ठ निवारक संघ; लक्ष्मीनारायण सोनी जी, अध्यक्ष; तथा लोमसराम , प्रचारक सम्माननीय रूप से उपस्थित रहे। इन्होंने संघ की प्रेरणाओं, लक्ष्य एवं भविष्य की योजनाओं की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियाँ विशेष तौर पर शामिल हुईं। इनमें अंबेश जांगड़े, जिला भाजपा अध्यक्ष जांजगीर-चांपा व पूर्व विधायक (पामगढ़), चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक (अकलतरा), गुलाब सिंह चंदेल, रवि पांडेय, श्रीमती सत्यलता मीरी, अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर-चांपा, गगन जयपुरिया, उपाध्यक्ष जिला पंचायत और सुश्री आशा साव, जिला पंचायत सदस्य सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : bilaspur school news : शा क पूर्व मा शाला सेमरताल थाल सजाओ प्रतियोगिता, मिला इनाम
इसके अतिरिक्त क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं, सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम में अमित गौरहा, गणेश राम साहू, प्रभा सिंह, अनुराधा शुक्ला, प्रतिमा पाटले, ममता राठौर, दिनेश सिंह चंदेल, मुरारी राठौर, शिव जायसवाल, पुरंदर कश्यप, रामकुमार श्रीवास, श्रीमती लालिमा जायसवाल, जितेंद्र साहू, लोकेश साहू, बुद्धेशर केशरवानी, गोबिंद मिश्रा, अमित सराफ, लक्षणदास मानिकपुरी सहित अनेक सम्मानित व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत गौमाता पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके पश्चात संस्था की अब तक की मेहनत, गौसंरक्षण कार्यों, पशु चिकित्सा सेवाओं एवं समाज में किए गए पुनर्वास प्रयासों का संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया गया। सेवाभावी कार्यकर्ताओं को साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान व्यक्त किया गया।
समारोह का संचालन घनश्याम तिवारी ने कुशलतापूर्वक एवं प्रभावी ढंग से किया। अंत में संघ द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। समारोह के सफल आयोजन के साथ ही उपस्थित जनसमुदाय ने संगठन के प्रति गर्व व्यक्त करते हुए, गौसेवा में निरंतर सहयोग और सक्रिय सहभागिता की प्रतिबद्धता दोहराई।
