

- प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सिटी मजिस्ट्रेट सतीश त्रिपाठी ने उपस्थित सभी को इस बात से अवगत कराया कि आगामी निर्वाचन की शुचिता को बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ऐप के माध्यम से किस प्रकार से प्रत्येक मतदाता के पहचान पत्र का पुनरीक्षण किया जा रहा है.
लखनऊ, 18 नवम्बर , नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर लखनऊ में आज 18 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वधान में प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता तथा एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के संचालन तथा एनएसएस अधिकारी डॉ चंदन मौर्य, डॉ मनीषा बरौनिया, सुश्री दीक्षा के संयोजन में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के एस आइ आर कार्य्क्रम आयोजित किया गया .

प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सिटी मजिस्ट्रेट सतीश त्रिपाठी ने उपस्थित सभी को इस बात से अवगत कराया कि आगामी निर्वाचन की शुचिता को बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ऐप के माध्यम से किस प्रकार से प्रत्येक मतदाता के पहचान पत्र का पुनरीक्षण किया जा रहा है ताकि आगामी चुनाव में वोटर लिस्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा कमी शेष न रह सके I
उन्होंने उपस्थित सभी को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण हेतु भरे जाने वाले फॉर्म के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए उसे भरने तथा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने का प्रशिक्षण भी दिया। उन्होंने छात्राओं को फार्म 6, फार्म 7, एवं फॉर्म 8 के विषय में बताते हुए कहा कि जिन छात्राओं का नाम अभी मतदाता सूची में नहीं है वह ऑनलाइन फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवा सकती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट एवं एनएसएस की स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं .

दिलाई गई शपथ
आज ही नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता उत्पन्न करने हेतु छात्राओं को प्राचार्या द्वारा शपथ दिलाई गई कि सभी अपनी क्षमता के अनुसार प्रदेश और देश को नशा मुक्त करने का हर संभव प्रयास करेंगे I क्योंकि न केवल एक व्यक्ति बल्कि पूरे समाज और देश के विकास की गति का विरुद्ध करता है I युवा, जो देश का भविष्य है, उन्हें विशेष रूप से सभी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए I छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में भी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया I
