
- वर्तमान में संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज पांडेय और महामंत्री प्रोफेसर अंशु केडिया हैं .
लखनऊ, 02 नवम्बर , लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है. चुनाव अधिकारी मुमताज डिग्री कॉलेज के सेवानिवृत्ति प्राध्यापक एसपी त्रिपाठी को बनाया गया है. उन्होंने चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत घोषणा करते हुए सभी शिक्षक मतदाताओं से निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अपेक्षित सहयोग मांगा है. मतदान 16 नवंबर 2025 को मुमताज डिग्री कॉलेज में होगा.
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के साथी शिक्षकों के बीच चुनाव को लेकर सरकार में शुरू हो गई है . वर्तमान में युवक्ता के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज पांडे और महामंत्री प्रोफेसर अंशु केडिया हैं
चुनाव कार्यक्रम की खास बातें
1:- मतदाता सूची: वे शिक्षक साथी जिनका लुआक्टा का सदस्यता शुल्क दिनांक 10 नवम्बर (सोमवार) 2025 तक लुआक्टा के अध्यक्ष/महामंत्री/कोषाध्यक्ष को प्राप्त हो गया होगा, वे ही साथी मतदान करने हेतु अधिकृत होंगे। मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 11 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को प्रातः 12 बजे होगा तथा मतदाता सूची में यदि कोई आपत्ति हो, तो दिनांक 12 नवंबर 2025 (बुधवार) को सायं 5 बजे तक आमंत्रित है। आपत्तियों का निस्तारण 13 नवंबर, 2025 (गुरुवार) 11 बजे पूवाह्न तक होगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद लुआक्टा अध्यक्ष एवम महामंत्री के हस्ताक्षर से मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के उपरान्त कोई परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा। लुआक्टा अध्यक्ष एवं महामंत्री के द्वारा हस्ताक्षरित मतदाता सूची के आधार पर ही मतदान सम्पन्न कराया जायेगा।
2:- चुनाव स्थल: मुमताज पीजी कॉलेज, डालीगंज लखनऊ।
3:- नामांकन: नामांकन निर्धारित पदों पर ही भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्र दिनांक 13 नवम्बर (गुरुवार) 2025 को प्रात: 11 से 1 बजे तक मुमताज पीजी कॉलेज, कार्यालय लखनऊ से प्राप्त किये जा सकेंगे। नामांकन पत्र का पी डी एफ भी आनलाइन जारी किया जायेगा, जिसे डाउनलोड कर नामांकन किया जा सकता है।
4:- नामांकन तिथि: 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार), 10:30 बजे प्रातः से 2:00 बजे तक, (स्थान मुमताज पी जी कॉलेज, लखनऊ) नामांकन फॉर्म जमा करने की सुविधा आनलाइन या आफ़लाइन दोनों प्रकार से उपलब्ध होगी l आनलाइन फॉर्म जमा करने के लिए मोबाइल/व्हाट्सएप नम्बर 8318857588 पर भरा फॉर्म, एवं निर्धारित शुल्क करना होगा, तथा निर्धारित शुल्क की जमा की प्रति भी उपरोक्त मोबाइल/ व्हाट्सअप पर नामांकन के लिए निर्धारित अवधि मे भेजना अनिवार्य होगा।
5:- नामांकन पत्र की जाँच: 14 नवम्बर 2025 (शुक्रवार), 2 बजे के बाद
सभी वैध नामांकन पत्रों की सूची नामांकन की जाँच के पश्चात् उसी दिन प्रकाशित की जायेगी।
6:- नामांकन पत्र की वापसी: दिनांक 15 नवम्बर 2025 (शनिवार) को 10 बजे प्रात: से 1बजे अपरान्ह तक नामांकन पत्र वापस लेने के लिए उम्मीदवार को स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है। (स्थान मुमताज पी जी कॉलेज, लखनऊ)।
यह भी पढ़ें : lucknow news : मनमोहन तिवारी जी नहीं रहे .. वे ऐसे शिक्षाविद थे… ऐसे प्रबंधक थे
7:- पोस्टल बैलेट: जो मतदाता मतदान के दिन किसी अपरिहार्य कारण से मतदान केन्द्र पर उपस्थित नहीं हो सकते, वे पोस्टल बैलेट के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु संबंधित शिक्षक/शिक्षिका दिनांक 16 नवम्बर 25 को मतदान स्थल पर स्वयं उपस्थित होना होगा। पोस्टल बैलेट मतदान दिनांक 16 नवंबर 2025 (रविवार) को प्रातः 12 बजे से अपराह्न 4 बजे तक मुमताज पी जी कॉलेज, लखनऊ मे सम्पन्न होगा ।
8:- मतदान: 17 नवम्बर 2025 (सोमवार) को 9:30 बजे प्रातः से 4:00 बजे सायं तक।
9:- मतगणना एवं परिणाम: चुनाव के पश्चात् मतगणना चुनाव स्थल पर ही सम्पन्न होगी, तत्पश्चात् चुनाव परिणाम घोषित होगा।
चुनाव हेतु पद
1) अध्यक्षः 1 पद
2) उपाध्यक्षः 3 पद (जिनमे एक पद लखनऊ जिले को छोड़कर शेष चार जिलों से निर्वाचित होगा।)
3) महामंत्रीः 1 पद
4) संयुक्त मंत्रीः 3 पद (जिनमे एक पद लखनऊ जिले को छोड़कर शेष निर्वाचित होगा।) 5) कोषाध्यक्षः 1 पद
6) प्रतिनिधि पुस्तकालयः 1 पद
7) प्रतिनिधि शारीरिक शिक्षाः 1 पद
8) संकाय प्रतिनिधिः-प्रत्येक संकाय से एक-एक पद
चार जिलों से 11:- लखीमपुर, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई जिले में चुनाव हेतु नवसृजित पदः-
1) जिला अध्यक्षः 1 पद
2) जिला उपाध्यक्षः 1 पद
3) जिला महामंत्रीः 1 पद
4) जिला संयुक्त मंत्रीः 1 पद
12:- विवाद की स्थिति में चुनाव अधिकारी का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा। चुनाव से सम्बन्धित अन्य किसी प्रकार की जानकारी संघ के अध्यक्ष/महामंत्री से प्राप्त की जा सकती है।निष्पक्ष चुनाव कराने के अपने संकल्प को दोहराते हुए आ सबसे अपेक्षा की जाती है कि मतदान सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं शिक्षक समाज की मर्यादा के अनुरूप् कराने में मुझे पूर्ण सहयोग देने एवं लोकतांत्रिक मूल्यों करने के लिए मताधिकार का उपयोग करना सुनिश्चित करें।
trending video
