
- अंत्येष्टि कल अपराह्न चार बजे भैसां कुंड में , संपूर्ण शिक्षा जगत स्तब्ध, एक अपूर्णनीय क्षति, संपूर्ण डी ए वी परिवार दुखी।
लखनऊ, 01 नवम्बर , डीएवी डिग्री कालेज लखनऊ सहित कई शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधक मनमोहन तिवारी का आज आकस्मिक निधन हो गया . निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई और इसे एक अपूर्णनीय क्षति बताया है।
D.A.V. Degree College : आर्य समाज लखनऊ, गणेशगंज से संबद्ध समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधक मनमोहन तिवारी जी का आज दिनांक 01-11.2025 को शाम 4:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत पुण्यात्मा का पार्थिव शरीर उनके आवास संख्या 2/1एफ विशेष खंड गोमती नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन हेतु रखा हुआ है।कल दिनांक 02-11-2025 को अपराह्न एक बजे (01:00 PM) उनका पार्थिव शरीर आवास से महाविद्यालय के लिए प्रस्थान करके महाविद्यालय परिसर स्थित पंडित भृगुदत्त तिवारी सभागार मे लगभग एक बजकर तीस मिनट (01:30 PM) पर पहुंचेगा। महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए पुण्यात्मा के अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि सभा का समय डेढ़ बजे (01:30PM) से तीन बजे (03:00PM) तक निश्चित किया गया है। अंतिम संस्कार का समय 03:30 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड घाट) पर निर्धारित किया गया है। मनमोहन तिवारी के पुत्र आनंद मोहन तिवारी ने यह जानकारी दी है .
पांडेय गुट ने जताया दुःख
उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रदेश संगठन प्रवक्ता एवं डी ए वी इंटर कॉलेज के ( से नि) प्रधानाचार्य ओम प्रकाश त्रिपाठी ने तिवारी जी के आकस्मिक निधन को शिक्षा के लिए एक अपूर्णनीय क्षति बताया है। उन्होंने संगठन की ओर से हार्दिक शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति हार्दिक विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
