

- श्री युगल किशोर प्रभुजी ने बताया कि दामोदर अष्टकम की कथा भगवान कृष्ण की एक बाल लीला है, जिसमें माता यशोदा उन्हें दंडित करने के लिए उनके पेट पर रस्सी बांधकर ऊखल से बांध देती हैं, जिसके बाद उनका नाम ‘दामोदर’ पड़ गया।
बिलासपुर , 29 अक्तूबर , जे पी हाईट्स शुभमविहार स्थित ललित अग्रवाल के आवास में इस्कॉन बिलासपुर ( ISKCON BILASPUR ) प्रचार केंद्र के प्रभु युगल किशोर, आदि केशव प्रभु, सर्वमंगल प्रभु, सुलोचनानंद प्रभु, जीव गोस्वामी, विट्ठल विष्णु प्रभु व अन्य भक्तों के मार्गदर्शन में भव्य, शान्तिप्रिय, धर्मनिष्ठ श्रद्धालुओं ने दामोदर अष्टकम का मधुर पाठ के बाद दीप अर्पण किया गया।

श्री युगल किशोर प्रभुजी ने बताया कि दामोदर अष्टकम की कथा भगवान कृष्ण की एक बाल लीला है, जिसमें माता यशोदा उन्हें दंडित करने के लिए उनके पेट पर रस्सी बांधकर ऊखल से बांध देती हैं, जिसके बाद उनका नाम ‘दामोदर’ पड़ गया। यह कथा 8 श्लोकों वाले स्तोत्र ‘दामोदर अष्टकम’ का आधार है, जिसे सत्यव्रत मुनि ने रचा और श्री व्यासदेव ने लिखा है। यह स्तोत्र भगवान कृष्ण की इसी शरारतपूर्ण लीला का वर्णन करता है और कार्तिक मास में इसका पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है।

आयोजन में सूरजमल अग्रवाल, बिल्हा से बजरंगलाल अग्रवाल, श्रीमती अनिता अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रेणु अग्रवाल श्री अजय तोदी, श्री संदीप ठाकुर, मोहन अग्रवाल, डॉ निशांत शुक्ला, संतोष अग्रवाल, ईश्वर पटेल, मनोज अग्रवाल, शब्द लाठ, अनिल तिवारी, राजेश अग्रवाल, प्रतीक केडिया, अखिलानन्द पांडेय, सुनील केडिया, सत्यनारायण अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह राजपूत, मुकेश अग्रवाल, प्रमोद अवस्थी, ईश्वर तिवारी, प्रो विनोद अग्रवाल, विनोद अवस्थी, घनश्याम दुबे, श्रद्धानंद पांडेय, प्रमोद तिवारी, निलेश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल ,श्रीमती निशा ललित अग्रवाल, श्रीमती सरिता अग्रवाल , श्रीमती डॉली अग्रवाल, श्रीमति मोनिका निलेश अग्रवाल, श्रीमती हनी मयंक अग्रवाल, श्रीमती सविता अग्रवाल, श्रीमती नेहा राजपूत, श्रीमती मीना केडिया, श्रीमती निशा मुकेश अग्रवाल, श्रीमती रश्मि अग्रवाल, श्रीमती पायल केडिया , श्रीमती सुषमा अग्रवाल, श्रीमती अन्नू केडिया, श्रीमती दीपिका गुप्ता, श्रीमती पायल लाठ, श्रीमती अर्चना पांडेय, श्रीमती भावना ठाकुर, श्रीमती करिश्मा अग्रवाल, श्रीमती दीपिका शुक्ला, श्रीमती सरिता पांडेय, श्रीमती दक्षा पटेल, श्रीमती सविता अग्रवाल, डॉ श्रेया तोदी, श्रीमती दिव्या पटेल, श्रीमती इंदुबाला पांडेय, श्रीमती कौशल्या साहू, श्रीमती स्मिता नामदेव, श्रीमती राजकुमारी अवस्थी, श्रीमती अंतिमा अग्रवाल, रूद्रांश गर्ग, कृष्ण गर्ग, ख़ुशी, स्नेहा, सुहानी, बांसुरी, सार्थक, तमन्य सहित सैकड़ो की तादात में वैष्णव भक्तगण उपस्थित रहे।

प्रभुजी ने बताया कि कार्तिक माह में श्री कॄष्ण महामंत्र का जाप करने से सर्वाधिके लाभ होता हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण की भक्ति हेतु गंगानगर स्थित इस्कॉन सेंटर में आने का आग्रह किया हैं। कार्तिक माह मे दामोदर अष्टकम जाप व दीप दान अर्पण का यह आयोजन प्रति वर्ष अग्रवाल परिवार में आयोजित किया जाता हैं।
