
- उल्लेखनीय है कि काव्यश्री राम प्रकाश त्रिपाठी “प्रकाश” द्वारा अब तक साहित्य की सभी विधाओं में लगभग 20 रचनायें की जा चुकी हैं . उन्हें देश और प्रदेश स्तर पर कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं .
लखनऊ, 26 अक्तूबर , काव्यश्री राम प्रकाश त्रिपाठी “प्रकाश” के 84 वें जन्म जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है . प्रख्यात साहित्यकार/ कवि काव्यश्री राम प्रकाश त्रिपाठी प्रकाश के जन्म दिवस पर ख्याति प्राप्त कवि आयेंगे और उनका सम्मान करेंगे. इस अवसर पर सरस काव्य गोष्ठी का भी आयोजन आज 26 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 3:30 बजे से रूपायान सी – 1/ 215 सेक्टर जी जानकीपुरम (जानकी वाटिका का पूर्वी छोर ) लखनऊ में आयोजित है .
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति रघुनाथ किशोर रस्तोगी उच्च न्यायालय प्रयागराज , अशोक कुमार चौधरी पूर्व जिला जज एवं अध्यक्ष नव परिमल लखनऊ , विशिष्ट अतिथि रुद्र कुमार त्रिवेदी विधिक सैन्य अधिकारी लखनऊ, वीके श्रीवास्तव उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ रहेंगे . कार्यक्रम में मंगलाचरण एवं वचन आचार्य पंडित वरुण श्याम एवं पंडित तरुण श्याम जी द्वारा किया जाएगा . इस कार्यक्रम का सञ्चालन डॉक्टर अरुणेंद्र चंद्र त्रिपाठी सुप्रसिद्ध साहित्यकार, इंजीनियर उदयभान पांडे “भान ” वरिष्ठ साहित्यकार एवं महासचिव नव परिमल द्वारा किया जाएगा . आयोजन में श्री त्रिपाठी प्रकाश के 84 में जन्म दिवस पर उनका तिलक , चंदन , माल्यार्पण मुख शुधि सामवेद किया जाएगा जिसे भगनी श्रीमती रजोल तिवारी भतीजी श्रीमती चंद्र कांति तिवारी , श्रीमती किरण तिवारी , श्रीमती कुमुद मिश्रा द्वारा किया जाएगा . सम्मान के साथ ही कवियों का भी अभिनंदन एवं सम्मान समारोह किया जाएगा .
कार्यक्रम में कवियों द्वारा काव्य के विभिन्न आयामों का काव्य पाठ भी किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि काव्यश्री राम प्रकाश त्रिपाठी प्रकाश द्वारा अब तक साहित्य की सभी विधाओं में लगभग 20 रचनायें की जा चुकी हैं . उन्हें देश और प्रदेश स्तर पर कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन में उप प्राचार्य के पद से सेवानिवृत भी हैं और उन्हें केंद्रीय विद्यालय संगठन का भी सर्वोच्च शिक्षक पुरस्कार मिल चुका है.
