anil yadav

लखनऊ. UP Assembly Election 2022 -समाजवादी पार्टी के नेता अनिल यादव ने कहा है कि समाजवादी वचन पत्र विकासवादी सोच का प्रतीक है क्योंकि इसमें प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखकर किया गया वादा है। उन्होंने भाजपा के घोषणापत्र को मात्र ढकोसला व जनता को गुमराह करने वाला करार दिया।
सपा नेता ने आगे कहा कि समाजवादी वचन पत्र में सपा की जनता के मनसा क्या है दिख रही है जिसमें किसानों के लिए गरीबों के लिए छात्रों के लिए और प्रदेश की जनता के लिए आधारभूत व धरातल उतारे जाने योग्य घोषणाएं की हैं समाजवादी प्रश्नपत्र आने के बाद प्रदेश की जनता की उम्मीद और मजबूत हुई है किसानों के लिए मुफ्त डीएपी यूरिया मुफ्त सिंचाई व्यवस्था निशुल्क शिक्षा साथ ही छात्राओं के लिए पोस्ट ग्रेजुएट तक की निशुल्क शिक्षा प्रदेश की जनता को खुशहाली और भाजपा को जोरदार झटका देने वाला है।
भाजपा से जनता का विश्वास उठा
वहीं अगर विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022 ) में बात की जाए तो जुमले वाली भारतीय जनता पार्टी अब विधानसभा चुनाव में अपना पक्ष रखने में आधार रहित हो गई है क्योंकि प्रदेश की जनता का भाजपा से विश्वास उठ चुका है। प्रदेश की जनता जगह-जगह भाजपा नेताओं का विरोध कर रही है जिस से परिलक्षित हो रहा है। ऐसे में साफ है कि विधानसभा चुनाव ( UP Assembly Election 2022 ) में समाजवादी सरकार 400 पार की सरकार बनाने जा रही है।
