

- उपस्थित विजेताओं को सतीश कुमार धीवर जी, सुमन राजेन्द्र कौशिक, शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने मेमोटे देकर सम्मानित किया। एवं सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी गई।
बिलासपुर , 15 अक्तूबर , आज शा उ मा वि सेमरताल में विकास खंड स्तरीय विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन विकास खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कौशिक विकास खंड समन्वयक देवी प्रसाद चंद्राकर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
जिसमें विकास खंड क्विज बिल्हा के हाई हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की पुजा के साथ शुभारंभ सतीश कुमार धीवर अध्यक्ष शाला विकास समिति, अनिल कुमार वर्मा जी प्राचार्य शा उ मा वि सेमरताल के द्वारा मां सरस्वती जी की पुजा अर्चना के पश्चात् कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
bilaspur school news : क्विज मास्टर पद्ममा द्विवेदी व्यख्याता, अदिती दुबे व्यख्याता, सपना शर्मा व्यख्याता ,ज्योति साहू व्यख्याता ने उपस्थित प्रतिभागियों से विज्ञान से सम्बंधित प्रश्न पुछा गया। निर्धारित समय के अनुसार विद्यार्थियों ने सही उत्तर देने का प्रयास किया जिसमें सर्वाधिक अंक कुमारी प्रीति धीवर शा उ मा वि सेमरताल राजमती यादव शा उ मा वि सरवानी एवं रामवासु साहू क्रमशः विजेता रहे। उपस्थित विजेताओं को सतीश कुमार धीवर जी, सुमन राजेन्द्र कौशिक, शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने मेमोटे देकर सम्मानित किया। एवं सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

bilaspur news : इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा जी ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता से वैचारिक समझ एवं सीखने को मनोरंजक बनाती है वैचारिक समझ बढ़ती है विभिन्न अवधारणाओं को गहराई से सीखने समक्षने में मदद मिलती है शाला विकास समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर जी मुख्य अभ्यागत ने सभी प्रतियोगियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोई भी प्रतियोगीता के लिए हमें नोट बुक तैयार करना चाहिए पेपर के कटिग पुस्तको से नोट करना चाहिए,नए नए शोध अविष्कार की जानकारीया एकत्र करना चाहिए। विज्ञान सत्य पर आधारित होता है यह निरंतर परिवर्तनशील है इसलिए हर जानकारीया नोट बुक में रखना चाहिए.
school news : कार्यक्रम के व्यवस्थापक शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी रहे ।आज के क्विज प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रदीप कुमार मुखर्जी, महावीर कौशिक, सुमन राजेन्द्र कौशिक एवं पुरा विद्यालय परिवार रहे। अभार प्रदर्शन सुमन राजेन्द्र कौशिक शिक्षक एल बी ने किया।
