

- डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने उद् बोधन मे कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए बालिकाओं को आगे बढ़ाना आवश्यक है।
- असीम अरुण ने अपने उदबोधन में कहा कि यह 13 वा सेंटर है I विकसित भारत के लिए छात्रों का टेक्नोलॉजी परक शिक्षा से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है
- मुख्य कार्यक्रम से पहले नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत समारोह का आयोजन हुआ । तीन चरणों में हुई प्रतियोगिताओं में संजना(बी ए ) मिस फ्रेशर, फर्स्ट रनर अप अंजलि वर्मा( बी. कॉम) एवं सेकंड रनर अप नेहा(बी.कॉम) रही I तीनों को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया ।
लखनऊ, 29 सितंबर. खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज ( Khun Khun Ji Girls PG College ) में वार्षिकोत्सव के अंतर्गत आज 29 सितम्बर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमे अधिकतम अंक प्राप्त छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा (सांसद,राज्य सभा) और असीम अरुण मंत्री ( समाज कल्याण विभाग) द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं महाविद्यालय ( Khun Khun Ji Girls PG College ) के नवीन कक्ष का शिलान्यास एवम् अभ्युदय कक्षाओं का भी उद्घाटन किया गया। इसके अतरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में कुमार प्रशान्त (निदेशक समाज कल्याण), अंजनी कुमार (जिला समाज कल्याण अधिकारी), महाविद्यालय ( Khun Khun Ji Girls PG College ) के प्रबंधक उत्कर्ष अग्रवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, शाल एवं मोमेंटो के द्वारा किया गया। स्वागत की इस कड़ी में प्राचार्या प्रो अंशु केडिया के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत उदबोधन किया गया, स्वागत उद् बोधन में महाविद्यालय की उपलब्धि एवं समस्याओं से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में महावियालय ( Khun Khun Ji Girls PG College ) में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सिविल सेवा, पी जी टी, टी जी टी, बैंकिंग आदि की नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था हेतु अभ्युदय कोचिंग केंद्र का उद्घाटन एवं कॉलेज की ई- न्यूज लेटर का विमोचन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय ( Khun Khun Ji Girls PG College ) छात्रा परिषद के निर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष कोमल जैन, उपाध्यक्ष नेहा लोधी, सचिव आकांक्षा अवस्थी, उपसचिव महक गुप्ता एवं विभिन्न कक्षाओं के कक्षा प्रतिनिधियों एवं को बैजेज एवं शैश के द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं में बी. ए. तृतीय वर्ष की सरिता साहू (प्रथम) निगार फातिमा(द्वितीय) , बी. ए द्वितीय वर्ष अनुश्री वर्मा, बी. ए प्रथम वर्ष सुहानी राय, एम ए प्रथम वर्ष कृति मौर्या, एम ए द्वितीय वर्ष अंशिका मौर्य, बी.कॉम प्रथम वर्ष जागृति, बी.कॉम द्वितीय वर्ष फरहत सिरीन, बी एड द्वितीय वर्ष मनप्रीत कौर एवं कंचन शुक्ला, को पुरस्कृत किया गया।
डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने उद् बोधन मे कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए बालिकाओं को आगे बढ़ाना आवश्यक है। इन्होंने बताया कि कोविड के समय अभ्युदय कोचिंग चुनौती में अवसर के रूप में उभर कर सामने आई थी जो आज के समय में छात्र-छात्राओं के विकास में लगातार काम कर रही है I उन्होंने महाविद्यालय की अनवरत प्रगति मे प्रचार्या की लगन और कम संसाधन मे अच्छी व्यवस्था की प्रशंसा की I असीम अरुण ने अपने उदबोधन में कहा कि यह 13 वा सेंटर है I विकसित भारत के लिए छात्रों का टेक्नोलॉजी परक शिक्षा से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है अभ्युदय कोचिंग इसमें योगदान देता है I कार्यक्रम मे सेवा निवृत्त शिक्षिका डॉ शगुन रोहतगी को सम्मान भी दिया गया I

मुख्य कार्यक्रम से पहले नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत समारोह का आयोजन हुआ । तीन चरणों में हुई प्रतियोगिताओं में संजना(बी ए ) मिस फ्रेशर, फर्स्ट रनर अप अंजलि वर्मा( बी. कॉम) एवं सेकंड रनर अप नेहा(बी.कॉम) रही I तीनों को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय( Khun Khun Ji Girls PG College ) कालेज में अभ्युदय कोचिंग कक्षाओं का उद्घाटन एवं समाज कल्याण विभाग से हास्टल निर्माण की हुई घोषणा के प्रबंधक उत्कर्ष अग्रवाल,श्री रामबरन (अभ्युदय कोचिंग),अनुराग मिश्र (पार्षद चौक), निरंजन शर्मा, समस्त शिक्षिकाएँ एवम शिक्षनेतर स्टाफ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय ( Khun Khun Ji Girls PG College ) की समस्त शिक्षिकाओ एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रो.पूनम रानी भटनागर द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
