
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद मूल पद पर किया ज्वाइन
गोरखपुर, 28 सितम्बर , दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ( Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University) में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद समाजशास्त्र विभाग की प्रो. कीर्ति पांडेय ने विभाग में ज्वाइन कर लिया है। उन्हें डीन आर्ट्स की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, उनके ज्वाइन करते हुए डीन आर्ट्स की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रो. राजवंत राव ने पद से इस्तीफा दे दिया है. राजवंत राव के इस्तीफे के बाद शनिवार को डीन आर्ट्स की जिम्मेदारी पूर्व की भांति प्रो. कीर्ति पांडेय को सौंप दी गई है। कुलसचिव ने इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया है। उलेखनीय है कि कीर्ति पांडेय के उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद विवि प्रशासन ने यह पद राजवंत राव को सौंप दिया था।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद प्रो. कीर्ति पांडेय ने शनिवार को विवि में ज्वाइन कर लिया है। पूर्व में प्रो. कीर्ति पांडेय के पास डीन आर्ट्स की जिम्मेदारी थी। इसी वजह से डीन आर्ट्स की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रो. राजवंत राव ने इस्तीफा दिया है।
