DJHÙß ÙæÜÎæ ×ãUæçßãUæÚU

- . प्रोफेसर कर्ण ने बताया कि आज ही अपराह्न 3:00 बजे आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार होंगे तथा विशिष्ट अतिथि धार्मिक न्यास परिषद बिहार सरकार के अध्यक्ष डॉ रणवीर नंदन होंगे .
- इस कार्यक्रम की अध्यक्षताप प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह कुलपति नालंदा महाविहार नालंदा करेंगे.
पटना / नालंदा, 24 सितंबर . नव नालंदा महाविहार नालंदा के अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं नोडल अधिकारी प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सेवा पर्व 2025 के उपलक्ष में विकसित भारत की संकल्पना को केंद्र में रखकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन नव नालंदा महाविहार के ह्वेनसांग मेमोरियल परिसर में आज दिनांक 24 सितंबर 2025 को सुबह 10:00 से किया जाएगा.
इस प्रतियोगिता में राज्य के लगभग 500 कलाकार/ विद्यार्थी गण अपनी कलाकृति बनाकर विकसित भारत के विभिन्न आयामों पर चित्रांकन करेंगे . इनमें से श्रेष्ठ 12 प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रमाण पत्र एवं कुल पुरस्कार राशि 2, 47, 500 रूपये प्रदान किया जाएगा . प्रोफेसर कर्ण ने बताया कि आज ही अपराह्न 3:00 बजे आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार होंगे तथा विशिष्ट अतिथि धार्मिक न्यास परिषद बिहार सरकार के अध्यक्ष डॉ रणवीर नंदन होंगे .
इस कार्यक्रम की अध्यक्षताप प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह कुलपति नालंदा महाविहार नालंदा करेंगे . प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण ने बताया कि आज सुबह 10:00 बजे से होने वाली पेंटिंग प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है . इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी नव नालंदा परिसर पहुंच रहे हैं और उनमें काफी उत्साह देखा जा रहा है.
