

- डॉ.बलजीत श्रीवास्तव जी ने स्मृति चिन्ह व पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया! विषय विशेषज्ञ डॉ. आशीष रस्तोगी ने सभा का मार्गदर्शन किया.
लखनऊ, 24 सितम्बर , बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, के हिंदी प्रकोष्ठ, द्वारा ‘हिंदी दिवस’ के उपलक्ष्य पर ‘हिंदी पखवाड़ा उत्सव 2025’ के निमित्त सप्तदिवसीय हिंदी कार्यशाला के “कार्यालयीन कार्य में हिंदी का प्रयोग” विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन,23 सितम्बर,2025 को अम्बेडकर अध्ययन विद्यापीठ सभागार कक्ष,बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर में किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ.आशीष रस्तोगी ( उप कुलसचिव वित्त, बी.बी.ए.यू) उपस्थित रहे.
डॉ.बलजीत श्रीवास्तव जी ने स्मृति चिन्ह व पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया! विषय विशेषज्ञ डॉ. आशीष रस्तोगी ने सभा का मार्गदर्शन किया. डॉ. रस्तोगी ने कहा कार्य में हिन्दी का प्रयोग, या कार्यालयीन हिन्दी, एक ऐसी भाषा शैली है जो सरकारी और व्यावसायिक कार्यालयों में संचार के लिए उपयोग की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य सरल, सुगम और प्रभावी संचार को बढ़ावा देना है, जिससे आम नागरिक को नीतियों और सूचनाओं को समझने में आसानी हो और शासन व प्रजा के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके.
सभागार में कुल 46 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई . कार्यक्रम का संयोजन सहायक निदेशक (राजभाषा) व सहायक आचार्य हिंदी विभाग बी.बी.ए.यू, डॉ.बलजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया.
trending video
