

- समापन अवसर पर पर्यावरण जल संरक्षण व नशा उन्मूलन का सामूहिक संकल्प लिया गया ।
बहराइच/बाराबंकी , 23 सितम्बर , नारायण सेवा संथान ( बरेठी ) स्थित नव सस्थापित भगवान लक्ष्मी नारायण मूर्ति स्थापना समोरोह आज श्रद्धा आस्था एवं उल्लास के साथ मनाया गया । परिसर में उपस्थिः हजारों श्रद्धालु व आस्थावान जनों ने वैदिक विधि विधान से पूजन अर्चन कर भगवान के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा सनातन समाज के सर्वांगीर मज़बूती के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया । महामना मालवीय मिशन की ओर से परिसर में वृक्षा रोपण कर लोगों को पर्यावरण जल संरक्षण का संदेश भी दिया ।
नारायण सेवा संस्थान परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए आर एस एस सर कार्यवाह दत्ता त्रय होसभोले ने कहा कि सर्व सनातन समाज प्रेरणाकुंज मंदिर ही है मंदिर के स्थापना का उद्देश्य ईश्वर में श्रद्धा व आस्था की अभिव्यक्ति के साथ ही ग्रामीण जन जीवन आधारित उद्योग, अध्ययन, चिकित्सा व्यवस्था भी होना चाहिए ताकि सर्व समाज की आवश्यकताओ की पूर्ति मंदिर के आभामंडल से एकजुट होता रहे।उन्होंने कहा कि भारत गांव का देश है इसलिये गांव के चौमुखी विकास को दृष्टिगत रखते हुए ही बहुमुखी कार्यक्रम का नियोजन होना चाहिए उन्होंने कहा कि सत्य,करुणा, सूचिता को आत्मसात कर हमें अपने जीवन की दिशा तय करना चाहिए तभी मानवमात का कल्याण संभव है और देश का उत्थान भी होगा।

नारायण सेवा संस्थान अध्यक्ष संघ विचारक प्रभु नारायण ने कहा कि नवस्थापित लक्ष्मी नारायण मंदिर क्षेत्र वासियों के लिए शक्ति पूंज केंद्र के रूप में विकसित होगा यहाँ से शोषित , दलित , वंचित पुरुष व महिलाओं को स्वओलम्बन हेतु पारंगत किया जाएगा । कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष विपिन सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष संघ विचारक अजय श्रीवास्तव अज्जू ने किया .
समापन अवसर पर महामना मालवीय मिशन राष्ट्रीय अध्यक्ष इ0 हरिशंकर सिंह व अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने परिसर में पारिजात का वृक्ष रोपण मुख्य अतिथि दत्त त्रय होसभोले से करवाकर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का वितरण कर पर्यावरण व जल संरक्षण का प्रभावी संदेश भी दिया ।

आयोजित समारोह में प्रमुख रूप से कृषि मंत्री यू पी सरकार सूर्या प्रताप साही जिलाधिकारी श्रावस्ती अजय द्विवेदी, मंत्री सतीश शर्मा, एम एल सी अवनीश सिंह, भारतीय केसरिया वाहिनी अध्यक्ष संघ विचारक मनोज संजीव श्रीवास्तव, संघ विचारक संजीव श्रीवास्तव, भारत राष्ट्र सेवा संघ प्रदेश अध्यक्ष विकम सिंह सोलंकी , कुंवर धनंजय सिंह एडवोकेट , संस्थान उपाध्यक्ष / मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता , डॉ कपिल अनिल सिं,ह आलोक श्रीवास्तव व कुमार संभव समेत हजारों लोग उपस्थित रहे । समापन अवसर पर पर्यावरण जल संरक्षण व नशा उन्मूलन का सामूहिक संकल्प लिया गया ।
