
- श्री पुनीराम साहू जैसे शिक्षकों का छोटा सा सहयोग इस प्रयास को और भी बल देता है। यह आयोजन दर्शाता है कि कैसे छोटे-छोटे सहयोग भी शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव ला सकते हैं।
बिलासपुर , 22 सितमबर , जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा, संकुल कन्या बिल्हा में बिल्हा और बिल्हा के बच्चों को नवोदय और एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करा रही यह निःशुल्क सेवा शिक्षक कलेश्वर साहू व राजेश यादव प्रदान कर रहे हैं। इनके टीम का नाम NEP2020 के अनुरूप “शिक्षा एक सेवा” है। इस टीम का संचालन विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बिल्हा देवी प्रसाद चंद्राकर के संरक्षण तथा केशव वर्मा सीएससी कन्या बिल्हा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
‘शिक्षा एक सेवा’ टीम को आज एक शिक्षक से सहयोग मिला। जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा के शिक्षक श्री पुनीराम साहू ने इस नेक कार्य के लिए ₹1000 का दान के रूप में सहयोग दिया।
छात्रों के भविष्य को संवारने में लगे इस अभियान में सहयोग देने के लिए ‘शिक्षा एक सेवा’ टीम ने श्री पुनीराम साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। टीम के शिक्षक कलेश्वर साहू और राजेश यादव ने शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और उदारता के सम्मान में श्री पुनीराम साहू को ‘दानवीर सम्मान 2025’ से सम्मानित किया।
‘शिक्षा एक सेवा’ टीम द्वारा यह निःशुल्क तैयारी उन ग्रामीण छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो इन प्रतिष्ठित विद्यालयों में प्रवेश पाना चाहते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण कोचिंग नहीं ले पाते। श्री पुनीराम साहू जैसे शिक्षकों का छोटा सा सहयोग इस प्रयास को और भी बल देता है। यह आयोजन दर्शाता है कि कैसे छोटे-छोटे सहयोग भी शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव ला सकते हैं।
trending video
