
मेरठ, 09 सितम्बर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ( chaudhary Charan Singh University, Meerut ) से सम्बद्ध स्वपोषित महाविद्यालयों में प्रवेश की स्थिति काफी गंभीर है . स्वीकृत सीटों के अनुपात में कम संख्या में विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए हैं . मेरठ विश्वविद्यालय से जुड़े इन कालेजों में प्रवेश कम होने से चिंतित स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के संचालकों ने 8 सितंबर को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ( chaudhary Charan Singh University, Meerut ) की कुलपति को पत्र लिखकर प्रवेश न होने की समस्या से अवगत कराते हुए अपना दर्द बयां किया है .
फेडरेशन के पदाधिकारियों की ओर से भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि प्रवेश कम होने के लिए पोर्टल की जटिल प्रक्रिया, विश्वविद्यालय से मान्यता संबंधी देरी से स्वीकृति मैं देरी जैसी जटिलता जिम्मेदार हैं . इसलिए रिक्त सीटों में प्रवेश दिलाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ( chaudhary Charan Singh University, Meerut ) पोर्टल को पुन : खोलें ताकि निर्धारित सीटों पर प्रवेश किया जा सके.
chaudhary Charan Singh University, Meerut : फेडरेशन के पदाधिकारियों की माने तो चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ( chaudhary Charan Singh University, Meerut ) और संबद्ध महाविद्यालय में स्वीकृत सीटों के मुकाबले अभी तक 50 फ़ीसदी भी प्रवेश नहीं हो पाए हैं . ऐसे में महाविद्यालयों के संचालन के लिए आर्थिक स्रोतों को जुटाना भी एक मुश्किल भरा काम होगा. इसलिए फेडरेशन के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय ( chaudhary Charan Singh University, Meerut ) की कुलपति को पत्र लिखकर अपना दर्द बताया है और अपेक्षित सहयोग करने का आग्रह भी किया है.
trending video
