
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी (Kovid-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामलों की समीक्षा करने के बाद सभी प्रकार के शैक्षिक संस्थान संस्थान 30 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं, लेकिन इस दौरान विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं यथावत जारी रहेंगी।
राज्य के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी यह आदेश राज्य के सभी मंडलायुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त, सभी जिला अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। इस आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ग्रेडेड से रिस्पांस के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में 23 जनवरी तक शैक्षिक संस्थान पूरी तरह बंद रखने तथा शैक्षणिक संस्थानों को द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए थे। इस आदेश क्रम में पहले से ही प्रदेश के अधिकांश शिक्षण संस्थानों में परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी है। महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकार कोरोना नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इसमें सफलता भी मिलती दिख रही है।

