

- सभी शिक्षकों के सम्मान में स्वागत गीत की प्रस्तुति छात्रा तृप्ति साहू व कामना के द्वारा की गयी.
बिलासपुर , 08 सितम्बर , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघरी में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. उक्त बातें कार्यक्रम के अध्यक्ष की आशंदी से प्रधान पाठक डॉ हीना पाठक ने अपने उद्बोधन में कहीं. शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे की पावन प्रतिमा पर पूजन वंदन से की गयी. सभी शिक्षकों के सम्मान में स्वागत गीत की प्रस्तुति छात्रा तृप्ति साहू व कामना के द्वारा की गयी.

श्रीफल व उपहार देकर विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने शायराना अंदाज में शिक्षकों का सम्मान किया जो बहुत अनोखा व दिल जितने वाला था. अलग अलग क्लास के बच्चें अपने अपने प्रिय शिक्षकों का अभिनय कर शिक्षक के रूप में मनमोहक प्रस्तुति दी. संकुल समन्वयक संतोष पात्रे ने माता पिता को प्रथम गुरु बताते हुए अपने विचार व्यक्त कियेऔऱ गुरु को ज्ञान का सागर बताया. शिक्षिका शशिकला सागर ने गुरु का स्थान सबसे ऊपर बताते हुए सदैव उनका सम्मान करने की प्रेरणा दीऔऱ आज के परिवेश में शिक्षा के साथ संस्कार को जरूरी बताया.

सभी शिक्षक गण उक्त अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित कर अपनी अपनी बात कहीं. शिक्षक युगल देवांगन ने डॉ सर्व पल्ली राधाकृष्णन के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो को अपनाने की प्रेरणा दी. समापन अवसर पर संकुल प्रभारी पतानगो नोन्हा मैडम का शुभागमन हुआ. सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं को वह अपना उपहार प्रदान कर शिक्षक दिवस की शुभकामनायें दी.प्रधान पाठक डॉ हीना पाठक के द्वारा भी सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार प्रदान किया गया.
अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया. मंच संचालन छात्र अंश कपूर, सागर कुमार, आदर्श साहू के द्वारा किया गया व आभार संस्था की शिक्षिका तुलसी थवाइत, अनीता देहेरी के द्वारा किया गया. कर्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका द्वय की सराहनीय भूमिका रही.
कार्यक्रम का video
