भोपाल. शैक्षणिक सत्र 2021-22 में द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के आवेदन नवीनीकरण हेतु पोर्टल 31 जनवरी तक खोला गया है। जिला संयोजक अनुसूचित जाति, जनजातीय कार्य विभाग ने शैक्षणिक संस्थाओं के डीन, प्राचार्य व नोडल अधिकारी से अपेक्षा की है कि संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के आवेदन 31 जनवरी तक अनिवार्यत: दर्ज करायें। यदि कोई पात्र विद्यार्थी आवेदन करने से वंछित रहता है तो संपूर्ण जबावदारी संस्था प्रमुख की होगी।
