

- जय कौशिक कहते हैं, ’’सपना है स्मार्ट क्लास में स्मार्ट बच्चों का, और अब वह साकार होता दिख रहा है।’’ बच्चो के चेहरे की मुस्कान और लक्ष्य को प्राप्त करने की भूख देखकर शिक्षक शत प्रतिशत कोशिश करता है.
रायपुर / बिलासपुर , 05 सितम्बर , शिक्षक जय कौशिक का समर्पण, तिफरा स्कूल को दिलाई नई पहचान और इसी के लिए इस वर्ष शिक्षक सम्मान समारोह में राज्य शिक्षक सम्मान की घोषणा की गई.
वर्तमान सेजेस तिफरा के व्याख्याता जय कौशिक ने अपने 17 वर्षों के शिक्षक जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। वर्ष 2००8 में जहां स्कूल में केवल 3०० छात्र थे, आज वह संख्या बढ़कर 25०० हो गई है और अगले दो वर्षों में 3००० छात्रों के पहुंचने की संभावना है। यह बदलाव शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, प्राचार्य व शाला विकास समिति के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। जय कौशिक के सहभागिता से स्कूल में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल के साथ लगातार शासन के निर्देशानुसार गतिविधियों को नई दिशा मिली है। बोर्ड परीक्षा में लगातार शत-प्रतिशत परिणाम, 2०19-2० में छात्रा मानवी कौशिक का बोर्ड परीक्षा छत्तीसगढ़ टॉप-1० में स्थान, 2024 में 100 बच्चे बारहवीं बोर्ड में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण और 2०24 में तिफरा की छात्रा सुमन कैवर्त का भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर, हैदराबाद में जूनियर वैज्ञानिक के रुप मे चयन तिफरा स्कूल की उपलब्धियों का प्रमाण हैं। हर वर्ष राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं 2025 में 6 बच्चे राज्यस्तर खेल में भाग लिये और उत्कृष्ट प्रदर्शन किये ।
स्कूल में योग, बाल चेतना, नशामुक्ति अभियान, हर घर तिरंगा, कारगिल दिवस, ’’एक पेड़ मां के नाम’’ जैसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन हो रहा है।दसवीं में 93% से ऊपर चार छात्र, बारहवीं में शत प्रतिशत परिणाम 165 में 100 प्रथम श्रेणी और 18 मेरिट में चयनित छात्र स्कूल की गुणवत्ता का प्रमाण हैं। जय कौशिक को शिक्षक कला साहित्य अकादमी से शिक्षा दूत सम्मान, शिक्षक दिवस में मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री व कलेक्टर से कई अलग अलग समय मे उत्कृष्ट शिक्षक से सम्मानित किया गया है।
सरकारी स्कूल तिफरा अब स्वामी आत्मानंद स्कूल से “पीएम श्री”स्कूल की ओर बढ़ते हुए निजी स्कूलों की बराबरी कर रहा है। जय कौशिक कहते हैं, ’’सपना है स्मार्ट क्लास में स्मार्ट बच्चों का, और अब वह साकार होता दिख रहा है।’’ बच्चो के चेहरे की मुस्कान और लक्ष्य को प्राप्त करने की भूख देखकर शिक्षक शत प्रतिशत कोशिश करता है यही प्रयास हर पल सकारात्मक दिशा में कुछ न कुछ करते रहने प्रेरित करता है आगे और बेहतर कार्य कर बच्चो को उनकी सही दिशा दिखाना मेरा प्रयास रहेगा।
राज्यपाल सम्मान मिलने की घोषणा होने पर संकुल प्राचार्य डा. विश्वनाथ कश्यप,संकुल समन्वयक सुनील पाण्डेय,व्याख्याता रवि दुबे ,रंजीत बनर्जी,सुधा दुबे,रईसा बेगम और संकुल के सभी शिक्षकों ने बधाई दी और संकुल तिफरा मे ऐसे ही अपने कार्य से सबको प्रेरित करने शुभकामनाये दी है।
