
लखनऊ, 2 सितंबर, लखनऊ विश्वविद्यालय संयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ ( लुआक्टा ) के समाचार, के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज पांडे और महामंत्री प्रोफेसर अंशु केडिया ने आज 2 सितंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में शिक्षक संघ के नेताओं ने LURN खोले जाने की मांग की है और यह भी कहा है कि बार-बार LURN बंद किए जाने का क्या औचित्य है ? यह शिक्षकों और विद्यार्थियों की समझ से परे है .
संघ के नेताओं ने कुलपति को अवगत कराया है कि LURN पंजीयन के बिना लखनऊ विश्वविद्यालय ke किसी भी कॉलेज में प्रवेश नहीं हो सकता है. ऐसे में जब लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है और उन्हें LURN की जरूरत नहीं है लेकिन इसके विपरीत लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है और अभी बड़ी संख्या में सीटें भी खाली हैं . ऐसे में LURN पुनः खोले जाने की जरूरत है, ताकि विद्यार्थियों को आसानी से प्रवेश किया जा सके . साथ ही यह भी अवगत कराना है कि NEP 2020 में अधिक से अधिक नामांकन करने का भी दबाव है .
