
- पांडेय गुट के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल
- राजधानी स्थित चुटकी भंडार गर्ल्स हाई स्कूल के जर्जर भवन कक्षों मे पठन पाठन करने पर मजबूर शिक्षिकाये, विभाग करे तत्काल हस्तक्षेप – पांडेय गुट
चुटकी भंडार गर्ल्स हाई स्कूल हुसैन गंज, जर्जर भवनों में हो रहा शिक्षण कार्य, डी आई ओ एस ने लिया संज्ञान- पांडेय गुट
लखनऊ, 30 अगस्त l स्थानीय चुटकी भंडार गर्ल्स हाई स्कूल हुसैन गंज ( Chutki Bhandar Girls Inter School Lucknow ) के शिक्षण कक्षाएं विलकुल जर्जर हो चुकी हैं l इन कक्षों मे पठन पाठन बाधित हो रहा है लो इसे संज्ञान लेते हुए डी आई ओ एस लखनऊ ( dios lucknow ) ने बार बार प्रबंध तंत्र को नोटिस जारी कर शिक्षण कक्षों के मरम्मत करने के निर्देश दिए जिसका प्रबंध तंत्र द्वारा कोई संज्ञान न लिए जाने पर उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है l
उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल एव प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी , प्रादेशिक संयुक्त मंत्री मितिलेश कुमार पांडेय ने उक्त शिक्षण संस्थान शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने मे आदेशों की अवहेलना कर अब तक विफ़ल रहे प्रबंधतंत्र के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने पुरजोर माँग की है l

शिक्षक नेताओ ने बताया कि जहाँ एक ओर प्रबंधतंत्र द्वारा संस्था मे जर्जर शिक्षण कक्षों मे जबरन शिक्षिकाओं से पठन पाठन के लिए मजबूर किया जा रहा है वहीं इस मामले में आवाज उठाने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को तरह तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है l पहले उसे निलंबित किया गया जिसे डी आई ओ एस ने अनानुमोदित कर उससे कार्य करने का स्पष्ट आदेश प्रदान करने की प्रबंधतंत्र द्वारा अवहेलना कर उसका विगत सात महीने से वेतन भुगतान तक रोक कर उत्पीड़न किया जा रहा है l संस्था में शैक्षिक वातावरण को विलकुल समाप्त कर अपनी कमियों को छिपाने का पूरा प्रयास किया जा रहा हैl
शिक्षक नेताओ ने इस अतिसंवेदन शील मामले में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर संस्था मे पठन पाठन का वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा मे समय रहते तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की माँग की है l
