
लखनऊ, 28 अगस्त , लखनऊ विश्वविद्यालय संयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्रवान पर आज 28 अगस्त को विश्वविद्यालय से सम्बद्ध जिलों के डिग्री कॉलेज में शिक्षक सामूहिक अवकाश पर हैं . शोध अध्यादेश 2025 के विरोध में कॉलेज के शिक्षक आज 28 अगस्त को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में स्थित सरस्वती वाटिका पर एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे और अपना विरोध जताएंगे . संगठन के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज पांडे और महामंत्री प्रोफेसर अंशु केडिया के आह्वान पर शिक्षक धरना प्रदर्शन के बाद राज भवन की और मार्च करेंगे. .
शिक्षक संघ के पदाधिकारी ने बताया कि शोध अध्यादेश 2025 को पारित करने में लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर मनुका खन्ना ने तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाया है . उन्होंने कहा कॉलेज के शिक्षकों को शोध कार्यों का निर्देशन करने से वंचित करना उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करने जैसा है. शिक्षक नेताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लगातार कॉलेज की शिक्षकों के साथ किया जा रहे सौतेलेपन की भी कड़ी निंदा की और कहा कि उनका संगठन लगातार विश्वविद्यालय के साथ तालमेल बनाते हुए शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए प्रयत्नशील है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन एक तरफा फैसला लेकर शिक्षकों को न केवल नाराज कर रहा है बल्कि उसका उत्पीड़न भी किया जा रहा है.
LU में एकडेमिक काउन्सिल बैठक के दिन LUACTA का प्रदर्शन देखें के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/J9oSqw9xseM?feature=share
शिक्षक नेताओं के मुताबिक शोध अध्यादेश 2025 पारित होने के बाद शिक्षकों की भावनाओं से लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन विश्वविद्यालय की कुलपति के साथ-साथ लखनऊ के विभिन्न जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया और उन्हें ज्ञापन देकर न्याय मांगा गया राज भवन के निर्देश पर कुलपति ने 27 अगस्त 2025 को शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता भी की लेकिन उन्होंने आठ धर्मिता नहीं छोड़ी और शिक्षक संघ को के सहयोग को नजरअंदाज करते हुए शोध अध्यादेश 25 को यथावत रखने का निर्णय सुना कर शिक्षक संघ को आहत किया है. इसलिए आज 28 अगस्त को डिग्री कॉलेज के शिक्षक सामूहिक अवकाश पर हैं और वह लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करने के बाद राज भवन पहुंचकर अपनी मांगों को अवगत कराएंगे.
