

वक्रतुंड महाकाय,
सूर्यकोटि समप्रभा ।
निर्विघ्नम कुरु मे देव,
सर्वकार्येषु सर्वदा ।।
बिलासपुर , 27 अगस्त , आज तिथि 5️⃣1️⃣2️⃣7️⃣🌞 0️⃣6️⃣🌝0️⃣1️⃣🌝0️⃣4️⃣🌞0️⃣4️⃣ युगाब्द 5127 भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी, बुधवार श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जे पी हाईट्स, शुभमविहार में विधिवत पूजा अर्चना के साथ भगवान श्री गणेशजी की स्थापना की गई। प्राणप्रतिष्ठा का मांगलिक पूजन मयंक अग्रवाल एवं श्रीमती हनी अग्रवाल ने किया। रुद्रांश गर्ग का जन्म आज से 7 वर्ष पूर्व गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ही हुआ था। इसलिए उनके परिजनों द्वारा उनका जन्मदिन भी भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी श्री गणेश जी स्थापना के साथ ही मनाया जाता हैं।

जे पी हाईट्स के आज के श्रीगणेश प्राण प्रतिष्ठा/ स्थापना आयोजन ललित अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अजय तोदी, निशा अग्रवाल, अर्चना पांडेय, रश्मि अग्रवाल, भावना ठाकुर, दीपिका शुक्ला, करिश्मा अग्रवाल, दिव्या पटेल, मोनिका अग्रवाल, आरव शाह, तन्मय अग्रवाल,अश्विका शाह, रुद्रांश गर्ग, कृष्ण गर्ग सहित बड़ी सँख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
