
- छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ 3664 के प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय की नियुक्ति
रायपुर /कोंडागांव , 26 अगस्त , संगठन को विस्तार और शिक्षक हितों की लड़ाई को और धार देने के लिए आज छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ 3664 के प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय और प्रांतीय समिति सहित संरक्षकगण एवं समस्त पदाधिकारियों की अनुशंसा पर मदन कुमार सोनेवरा जी प्रधान पाठक शासकीय उ माध्यमिक शाला बड़े बेंदरी विकासखंड – कोंडागांव जिला – कोंडागांव को 03वर्ष के लिए संघ के जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
News in Kondagaon : मदन कुमार सोनेवरा को भेजे गए नियुक्ति पत्र में संगठन के प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ 3664 के स्थाई सदस्यता शुल्क 500रुपए (पांच सौ रुपए) के सदस्यता ग्रहण कराते हुए मदन कुमार सोनेवरा को कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य संपादित करते हुए उक्त पद पर कार्य करते संगठन को मजबूत और सक्रिय करने का आग्रह किया है .
