

- प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी ने अपने वक्तव्य में कहा है कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी, तब तक कर्मचारियों का यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा और यह इतना विराट रूप लेगा कि सरकारें उखड़ती नज़र आएँगी।
- विशिष्ट अतिथि प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने कहा कि आज आंदोलन को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर मुखरता और मजबूती के साथ लाना होगा
सीतापुर, 24 अगस्त , सीतापुर के सिंचाई विभाग सभागार में आज 24 अगस्त को अटेवा पेंशन बचाओ मंच जनपद सीतापुर के द्वारा पेंशन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अटेवा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी, अटेवा उत्तर प्रदेश के महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष डॉ आशीष वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी, मण्डल संगठन मंत्री यश कुमार राठौर, जिला सयोंजक कानपुर देहात प्रदीप यादव, जिला सयोंजक हरदोई डॉ. जैनुल खान, सतेंद्र विक्रम दिवाकर जिला सह सयोंजक हरदोई, राजीव कुमार जिला मीडिया प्रभारी हरदोई का आगमन हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी ने अपने वक्तव्य में कहा है कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी, तब तक कर्मचारियों का यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा और यह इतना विराट रूप लेगा कि सरकारें उखड़ती नज़र आएँगी। बंधु जी ने निजीकरण के बारे में बताते हुए कहा कि भारत देश में निजीकरण की व्यवस्था ठीक उसी प्रकार की व्यवस्था है, जिस प्रकार अंग्रेजी हुकूमत की व्यवस्था थी। धीरे-धीरे निजीकरण ऐसे ही बढ़ता गया तो एक दिन देश की आम जनता उसी तरह प्रताड़ित की जाएगी जिस तरीके से ब्रिटिश हुकूमत में की जाती थी।
प्रदेश महामंत्री डॉ नीरज पति त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि निजीकरण ऐसे ही बढ़ता गया तो एक दिन सरकारी नौकरियां पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी और आने वाली पीढ़ियां एक अल्प आय की श्रेणी में खड़ी नज़र आएंगी और इससे दुनिया भर में अपना देश गरीबी में नंबर वन हो जाएगा।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने कहा कि आज आंदोलन को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर मुखरता और मजबूती के साथ लाना होगा सोशल मीडिया के माध्यम से ही पुरानी पेंशन बहाली देश का प्रमुख मुद्दा बनेगी।
संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शशिलता वर्मा, अनुराधा त्रिवेदी, अनुपमा सिँह, डॉ आशुतोष सिँह, लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष, महामंत्री लेखपाल संघ ओमकार तिवारी, अवध यादव, दीवानी न्यायलय संघ जिला महामंत्री जीतेन्द्र सिंह यादव,वैधनाथ सिचाई जिला सह सयोंजक अटेवा, राजकुमार, दीपक सहाय, दीपा कॉम्बोज, अनुराधा त्रिवेदी, ओमकार तिवारी, अतुल बाजपेई, डॉ सुनील कुमार भारत, संतोष गुप्ता, केदार सिंह, अनिल कुमार राठौर आदि ने अपने विचार रखे।
जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार ने समस्त कर्मचारी को संबोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक कर्मचारी नई पेंशन स्कीम और एकीकृत पेंशन योजना जैसी घटिया योजनाओं को जानकारी रहा है और पुरानी पेंशन की लड़ाई में बढ़-चढ़कर के हिस्सा ले रहा है इसलिए एक न एक दिन सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करनी ही होगी।
जिला महामंत्री विकास सैनी ने समस्त विभाग से आए हुए पेंशन विभिन्न कर्मचारी एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोग पेंशन के इस आंदोलन में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए भूमिका निभाते रहें एक दिन यही सरकार पुरानी पेंशन बहाल निश्चित करेगी।
जिला महिला संयोजिका पूजा सक्सेना ने बताया कि आपके आंदोलन की वजह से नई पेंशन जैसी घटिया स्कीमों से इतर सरकार सोने को मजबूर हुई और एकीकृत पेंशन योजना को लाकर के सामने खड़ा कर दिया लेकिन एकीकृत पेंशन योजना भी कर्मचारियों के लिए एक छलावा निकली। कार्यक्रम का संचालन जिला सहसंयोजक आर के अहिरवार एवं जिला मंत्री दीपक कुमार वर्मा ने किया।
ये पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, जिला कैडर प्रभारी डॉ संघप्रिय गौतम, संगठन मंत्री छोटेलाल आनंद जिला प्रवक्ता डॉ आशुतोष सिंह, मीडिया प्रभारी रईस अहमद, फारूक अंसारी, राजाराम भास्कर, संजय कुमार, मोहम्मद हाशिम, सरवर अंसारी, मोहम्मद रईस अहमद, शफी अहमद, अनिल सिंह, अवधेश कुमार, बदर अकलाख खान, विनय हंस, विवेक विश्वकर्मा, हरविजय गौतम, विमल कुमार, अनुराधा, नंदिनी, अंजनी गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र मिश्र अतुल बाजपेई, संदीप कुमार, अशोक कुमार, मनीष कक्कड़, केदार सिंह, अंकित कुमार वर्मा, कृष्ण पाल सिंह वर्मा, अमित बाजाद, अनूप कुमार, दया प्रसाद, अतुल सेठ, इमरान खान, उमेश यादव, राजेश कुमार, सुजीत कुमार, रामकिशोर, राम रतन, संदीप, रामचंद्र पाल, मदन कुमार सरोज, अर्जुन सिंह, मनोज कुमार, विजय सिंह यादव, संतोष कुमार, रोशन पाल, महेंद्र कुमार वर्मा, सुशील कुमार यादव, हरकेश कुमार यादव, सुशील कुमार, विनोद बाजपेई, अंकुर शुक्ला, गोविंद प्रसाद गौतम, गुफरान अली, शैलेंद्र राज, सर्वेश कुमार पांडे, बैद्यनाथ कुमार, शफी अहमद, अमरदीप, कुलदीप रस्तोगी, पाराशर गौतम, नरेंद्र कुमार, विनीत कुमार, अजय कुमार, राम मूर्ति वर्मा, बृजनाथ शुक्ला, अखिलेश शर्मा, अवधेश कुमार, स्वतंत्र सिंह, सुरेंद्र यादव, सोहनलाल, सौरभ कुमार, राजकुमार आजाद, नीरज कुमार, शिवनाथ चौधरी, रजनीश कुमार शर्मा, राम शंकर, परशुराम, जयप्रकाश, अनुपम वैश्य आदि उपस्थित रहे।
