
- ज्ञापन देने के इस कार्यक्रम में अध्यक्ष त्रिपाठी के साथ संस्था के उपाध्यक्ष बी.एल.अवस्थी,राम मूर्ति मौर्या,चंद्र प्रकाश अवस्थी,शंभू दयाल मिश्र,बी.एल.तिवारी,अनिल मिश्र,राज कुमार सोनी,आर.पी.तिवारी ,हरी शंकर मिश्र ,जय प्रकाश मिश्र आदि शामिल थे।
लखनऊ, 24 अगस्त , उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी ने प्रदेश के डाकघरों में सर्वर डाउन होने की समस्या को लेकर प्रधान मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भेजा है . शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि विगत 25 दिनों से प्रदेश के डाकघरों में सर्वर डाउन की समस्या का समाधान न होने के कारण उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति द्वारा लखनऊ शहर स्थित राजाजीपुरम आवास विकास कालोनी डाकघर के पोस्ट ऑफिस अधीक्षक राम लखन को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित पत्र दिया।
पत्र में उपरोक्त माँग के अतिरिक्त कर्मचारियों की कमी को दूर करने,डाकघरों में बनने वाले आधार कार्डों के बनाने में तेजी लाने,ए.टी.एम. की व्यवस्था करने आदि माँगें सम्मिलित थीं।कार्यक्रम में अध्यक्ष त्रिपाठी के साथ संस्था के उपाध्यक्ष बी.एल.अवस्थी,राम मूर्ति मौर्या,चंद्र प्रकाश अवस्थी,शंभू दयाल मिश्र,बी.एल.तिवारी,अनिल मिश्र,राज कुमार सोनी,आर.पी.तिवारी ,हरी शंकर मिश्र ,जय प्रकाश मिश्र आदि शामिल थे।
देखिये Viral Video
