

- महिला मंडली के सदस्यों द्वारा भगवान् श्री कृष्ण के पूजन अर्चन के साथ साईं झूलेलाल की आरती, पल्लव,भजन,कीर्तन सत्संग एवं अरदास की गयी।और भगवान् श्री कृष्ण को समाज के सभी परिवारों के सहयोग से हलवा,पूड़ी,चना और खीर का भोग लगाया गया।
भिलाई -दुर्ग , 22 अगस्त , हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साईं झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साईं झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई में भगवान श्री कृष्ण की छट्ठी अत्यंत धूम धाम से दिनाँक 22 अगस्त 2025 शुक्रवार को शाम 05:00 बजे से मनाई गई ।इ स अवसर पर भगवान् श्री कृष्ण की जीवनी पर आधारित गीत,संगीत,भजन,कीर्तन के आयोजन हुए।
महिला मंडली के सदस्यों द्वारा भगवान् श्री कृष्ण के पूजन अर्चन के साथ साईं झूलेलाल की आरती, पल्लव,भजन,कीर्तन सत्संग एवं अरदास की गयी।और भगवान् श्री कृष्ण को समाज के सभी परिवारों के सहयोग से हलवा,पूड़ी,चना और खीर का भोग लगाया गया। सबसे पहले सुबह लड्डू गोपाल जी को पंचामृत से स्नान करवाकर दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर लड्डू गोपाल का अभिषेक किया गया।फिर लड्डू गोपाल को पीतांबरी यानि पीले रंग के वस्त्र पहनाये गये।चंदन का टीका लगाकर माखन मिश्री का भोग लगाया गया।और समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी जी द्वारा विश्व आरोग्य एवं वैश्विक कल्याण की प्रार्थना के साथ भगवान श्री कृष्ण की कृपा दृष्टि हमेशा पूरे विश्व पर बनाये रखने की कामना की गई।

साईं झूलेलाल धाम महिला मंडली के सदस्यों को महिला मंडली की अध्यक्ष लक्ष्मी नागदेव एवं वरिष्ठ सदस्य मीना आयलानी,लता मेहरचन्दानी जी द्वारा भगवान श्री कृष्णजी की छट्ठी के बारे में यह बताया गया कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार जैसे घर में किसी बच्चे का जन्म होता है उसके 6 दिन बाद षष्ठी देवी की पूजा की जाती है और इसे छठी कहते हैं. मान्यता है कि छठी के दिन षष्ठी देवी बच्चे को स्वस्थ्य रहने का आशीर्वाद देती हैं. पुराणों के अनुसार, षष्ठी देवी को बच्चों की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है और उनकी कृपा से राजा प्रियव्रत के मृत पुत्र को पुनर्जीवित किया गया था. इसलिए बच्चे के जन्म के बाद छठी की पूजा करने की परंपरा है।

इस अवसर पर महिला मंडल ने राधा कृष्ण का वेश धारण कर सभी भक्तों को रासलीला के माध्यम से प्रभु श्री कृष्ण की झांकी के दर्शन भी करवाये। और पारंपरिक छेज नृत्य से भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न किया गया।इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी नागदेव,जोन अध्यक्ष सुमन थारवानी,आशा आहूजा,अलका थारवानी,निकिता लालवानी,कंचन वीरवानी,अंजली कृष्णानी,कमला भगत,वंदना कृष्णानी,लता मेहरचंदानी, निर्मला कृष्णानी,पूजा आसनानी,राधा कृष्णानी,चंद्रा हासीजा,शारदा जसेजा,पिंकी थारानी,सरिता थारानी,भूमि बजाज,हर्षा नागदेव,माया थारानी,सुनीता आनंद,कविता डिंगा,निशा खटवानी,सुमन पंजवानी,लता गंगवानी,मंजू पाहुजा,मीना आयलानी,अनिता नारवानी,सविता पिनयानी,भावना कुकरेजा एवं स्थानीय अनेकों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भोग प्रसाद ग्रहण किया।
