
लखनऊ, प्रयागराज , 20 अगस्त , माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से बोर्ड परीक्षा 2026 के कक्षा 10 एवं 12 के संस्थागत/ व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा शुल्क प्राप्त करने , आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की पूर्व निर्धारित तिथियां में वृद्धि कर दी गई है.
शासन की ओर से छात्रों के हित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से आज जारी किए गए आदेश में कहा गया है की प्रधानाचार्य निर्धारित नवीन संशोधित तिथियां के अनुरूप परीक्षा वर्ष 2026 के कक्षा 10 एवं 12 के संस्थागत /व्यक्तिगत अभ्यर्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड कराए जाने संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित कराएं .
कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के संस्थागत /व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं हेतु संस्था के प्रधान द्वारा समस्त पात्र छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 1 सितंबर 2025 कर दी गई है. इसी प्रकार संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2025 मध्य रात्रि 12:00 बजे कर दी गई है . वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं की विवरणों की चेक लिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा उनकी विवरणों नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि ,जेंडर, विषय, फोटो आदि के भली भांति चेक जांच करने की अवधि 7 सितंबर से 11 सितंबर 2025 तक कर दी गई है .
आदेश देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
class 10&12 Vigyapti New Dates
इसी प्रकार ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों की विवरण में जांच उपरांत यदि किसी प्रकार का संशोधन वंचित है तो इस संस्था के प्रधान द्वारा पुनः वेबसाइट पर संशोधित अपडेट करने की अवधि (इस अवधि में किसी नवीन छात्र का विवरण अपलोड स्वीकार नहीं किया जाएगा ) केवल संशोधन ही स्वीकार किए जाएंगे . इसकी तिथि 12 सितंबर से 20 सितंबर 2025 तक निर्धारित की गई है. इसी प्रकार संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटो युक्त नामावली एवं तत्संबंधी की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजे जाने हेतु जिला विद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है.
