

- विकासखंड उत्तर बिल्हा के शा उ मा वि सेमरताल के चंदैनी सभागार में आज सम्पन्न हुआ।
बिलासपुर , 19 अगस्त , नई शिक्षा नीति 20-20 के अंतर्गत एस सी आर टी रायपुर और डाईट पेंड्रा के निर्देशन एवं BEO सुनीता ध्रुव BRC देवी चंद्राकर के मार्गदर्शन में कक्षा छठवीं के नये पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन किया गया प्रथम दिवस स्रोत समन्वयक देवी चंद्राकर जी रहे द्वितीय दिवस जिला प्रशिक्षण प्रभारी अल्का शुक्ला मेडम और आज के समापन कार्यक्रम में प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा शा उ मा वि सेमरताल उपस्थित रहे। वर्मा जी का श्रीफल और वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण में कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों को नये पाठ्य-पुस्तकों में गणित विषय पर मास्टर ट्रेनर्स , धर्मेन्द्र कुमार जागड़े जी, जीवन विकास जोशी जी, एवं नंदकुमार साहू जी , निशा अवस्थी का पुष्प गुच्छ, श्री फल वस्त्र एवं पेन देकर सम्मानित किया गया। संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी प्रशिक्षण प्रभारी का स्वागत चंद्रशेखर श्रीवास जी ने किया।
उक्त प्रशिक्षण में 52प्रशिक्षार्थियो ने भाग लिया।
सभी मास्टर ट्रेनर्स ने बहुत ही रोचक तरीके से विद्यार्थियों को पढ़ाने की विधियां बताई गई एवं पाठ प्रदर्शन के माध्यम से चार्ट निर्माण एवं प्रस्तुति शानदार दी गई। छात्रों में गणितीय अवधारणाओ पर चर्चा की गई दैनिक जीवन में गणित का उपयोग करने के लिए तैयार करना समाधान कौशल, तार्किक सोच, और गणितीय संचार कौशल विकसित करना बुनियादी गणितीय अवधारणाओ को समझना छात्रों को संख्याओं,अंक गणित, ज्यामितीय,माप आदि पर विस्तार से बतलाया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने सम विसम संख्या, सांख्यिकी और कलन के बारे में समझाने का प्रयास किया। वर्गीकरण,कोण, बिंदु की आकृतियो की पहचान पर विस्तार से बतलाया गया। खेल यात्रा,व्यवसायी शिक्षा,कला शिक्षा के बारे में एक्टिविटी के साथ बताया गया।
आज के मुख्य अभ्यागत संकुल प्रभारी अनिल कुमार वर्मा जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी प्रशिक्षार्थियों को बहुत बहुत आभार जिन्होंने उमस भरी गर्मी में भी शत-प्रतिशत उपस्थित होकर पुरे समय तक प्रशिक्षण लिया। आप सभी को बहुत बहुत साधुवाद प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत सफल रहा। वर्मा जी ने शिक्षको को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को बेसिक जोड़ घटाव,गुणा भाग, आदि की जानकारी होनी चाहिए ।

हम शिक्षक है और शिक्षक ही देश के विकास में प्रमुख भूमिका होती है सबके निगाहें हम पर टिकी हुई है बच्चों का सर्वांगीण विकास करने में शिक्षकों भुमिका प्रमुख होता है।
अंत में प्रशिक्षण प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा जी ने आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में प्रदीप कुमार मुखर्जी, , शांति तिर्की, पद्मावती मरावी,प्रमीला यादव, ब्रिजेश कुमार, अंकिता धीवर, श्याम बाई आदि का भरपूर सहयोग रहा।
