

- आज के कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शैल सिंह , विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा सिंह और शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
लखनऊ 15 अगस्त श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इण्टर कॉलेज चिनहट लखनऊ (Ayodhya Singh Memorial College in Chinhat,Lucknow ) में 79वीं स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इण्टर कॉलेज (Ayodhya Singh Memorial College in Chinhat,Lucknow ) में ध्वजारोहण विद्यालय की प्रबन्धक श्रीमती शैल सिंह द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसकी शुरुआत विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शैल सिंह जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा सिहं ने सरस्वती मां के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मां के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्होंने बच्चों को सम्बोधित किया। जिसमें उन्होंने बच्चों में देश के सभी बलिदानियों को याद किया और देश भक्ति के प्रति बच्चों में चेतना जगाई।
lucknow news : बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। सत्र 2025-26 के लिए विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए नए कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं डिसीप्लीन इंचार्ज आदि का शपथ ग्रहण समारोह भी सम्पन्न हुआ। कक्षा 12 से अग्नि हाउस से समीक्षा वर्मा, आकाश हाउस से अभिषेक सिंह, जल हाउस से दीपांशु सिंह एवं पृथ्वी हाउस से प्राची वर्मा ने कैप्टेन पद की शपथ ली जबकि कक्षा 11 से अग्नि हाउस से शनी शर्मा, आकाश हाउस से तान्या , जल हाउस से अंशिका सिंह एवं पृथ्वी हाउस से ऋषभ सिंह ने वाइस कैप्टन पद की शपथ ली।
डिसिप्लीन इंचार्ज के रूप में कक्षा 11 के आदर्श तिवारी एवं उमे तमीम ने, स्पोर्ट इन्चार्ज कक्षा 12 से नितीश लोधी एवं कक्षा 11 से शबनम बानो ने, एक्टिविटी हेड के पद पर कक्षा 12 के निखिल शर्मा ने तथा विद्यालय (Ayodhya Singh Memorial College in Chinhat,Lucknow ) के हेड ब्वाय के पद पर कक्षा 12 के बाल कृष्ण द्विवेदी तथा हेड गर्ल श्रद्धा सिंह ने शपथ ग्रहण की। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शैल सिंह जी द्वारा सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम में विद्यालय (Ayodhya Singh Memorial College in Chinhat,Lucknow ) की प्रबंधक श्रीमती शैल सिंह , विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा सिंह और शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
