
- विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने बच्चों को धन्यवाद देते हुए कहा कि बच्चे भारत के भविष्य है और शिक्षकों पर इनकी विशेष जिम्मेदारी है।
लखनऊ, 15 अगस्त, टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज ( td girls inter college gomti nagar,) में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम हुए। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबन्धक महादेव प्रसाद यादव ने ध्वजा रोहण कर शहीदों का मल्यार्पण करते हुए उनको नमन किया। बच्चों ने आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से देश के दुश्मनों को भारत से दूर रहने की चेतावनी दी। छोटे-छोटे बच्चे महात्मा गाँधी, लक्ष्मीबाई, भगत सिंह और भारत माता की पोशाक में शोभा बढ़ा रहे थे।
Independence day 2025 : इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक श्री महादेव प्रसाद यादव ने कहा कि आज हमारा नया भारत है जो किसी के आगे झुकना नहीं जानता। हम अपने पैरों पर खड़े होकर पुनः विश्व गुरू होगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने बच्चों को धन्यवाद देते हुए कहा कि बच्चे भारत के भविष्य है और शिक्षकों पर इनकी विशेष जिम्मेदारी है। सभी लोग अच्छे से काम करते रहे, जो जिस जगह है वहीं पर अपना कार्य ठीक से करे तो हमारा भारत विकास के पथ पर अग्रसर होकर पुनः विश्व गुरू बन जायेगा।
