
- इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक/बालिकाओ ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्र के द्वारा किया गया .
लखनऊ, 14 अगस्त , गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज ऐशबाग लखनऊ के तत्वाधान में दिनांक 11 से 14 अगस्त 2025 में बैडमिंटन की जनपदीय विद्यालय प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश बोर्ड के जिले के लगभग सभी विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक/बालिकाओ ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्र के द्वारा किया गया .
इस अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पांडे व जिला क्रीड़ा सचिव वेद प्रकाश जी भी शामिल हुए । सभी ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया व उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी,इस प्रकार है जिनका चयन मण्डलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
टीम दिनांक 18 अगस्त को हरदोई मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल होने जाएगी।
अंडर 14 आयु बालक वर्ग में मो. गौस खान – गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज,
मो. हसन, सत्यपाल- राजकुमार इंटर कॉलेज,
कौशल, आयुष गौतम – बेसिक स्कूल पहाड़ नगर।
कोच – रमन कुमार गुप्ता, राजकुमार इंटर कॉलेज,
मैनेजर – संजीव यादव,एमडी शुक्ला इण्टर कॉलेज
अंडर 17 वर्ष में अभय वर्मा – राजकुमार इंटर कॉलेज,
राघव श्रीवास्त -एम डी शुक्ला इण्टर कॉलेज,
आदर्श शर्मा – बीएसएनवी इण्टर कॉलेज,
खघनाह, नानडोल – राजकीय जुबली इण्टर कॉलेज,
आयुष गौतम – बेसिक स्कूल पहाड़ नगर।
कोच- आलोक भारद्वाज, बी एस एन वी इण्टर कालेज।
मैनेजर – राजकुमार त्रिपाठी, डी ए वी इण्टर कॉलेज
अंडर 19 आयुवर्ग में
शिवम् जोशी, हरिओम त्रिपाठी व प्रशांत सिंह – डी ए वी इंटर कॉलेज,
मनोज कुमार, विक्रम – राजकीय जुबली इण्टर कॉलेज।
मैनेजर-आलोक भारद्वाज, बी एस एन वी इण्टर कालेज।
कोच – राजकुमार त्रिपाठी, डी ए वी
बालिका वर्ग अंडर – 14 वर्ष में
दीपिका – पी एम श्री बेसिक विद्यालय,
सारा अली – चर्च इण्टर कॉलेज,
शुभासनी – पी एम श्री बेसिक विद्यालय,
प्राची, खुशी – राजकुमार इंटर कॉलेज,
कोच – पूजा गुप्ता, राजकीय जुबली इण्टर कॉलेज,
मैनेजर – रमन कुमार गुप्ता, राजकुमार इंटर कॉलेज।
अंडर – 17 बालिका वर्ग में
साक्षी कश्यप ए पी सेन इण्टर कॉलेज,
काजल रावत, सुनैना विश्वकर्मा – जनता इण्टर कॉलेज,
जयंती गौतम, शिवांशी शर्मा – राजकुमार इंटर कॉलेज,
कोच पूजा गुप्ता, जुबली इण्टर कॉलेज
मैनेजर – विनोद कुमार, पी एम श्री बेसिक विद्यालय
अंडर – 19 में बालिका वर्ग में
आभा सेठ – नेशनल इण्टर कॉलेज,
रविता, कुमकुम गुप्ता – जनता इण्टर कॉलेज,
पीहू श्रीवास्तव – इंडियन पब्लिक कॉलेज,
कोच – प्रभात कुमार, पी एम श्री बेसिक विद्यालय हसनपुर
मैनेजर – विनोद कुमार, बेसिक विद्यालय पहाड़ नगर
सभी विजेता खिलाड़ी दिनांक 18 अगस्त 2025 को हरदोई में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में लखनऊ जनपद की ओर से प्रतिभाग करेंगे।
