
- आयोजकों की और से आमजनता से अपील की जाती हैं कि ग्रेंड लोटस, जरहाभाठा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर पुण्य लाभ लेवें। निःशुल्क आयोजनों को सुचारू बनाये रखने हेतु सक्षम दानदाताओं का भी हार्दिक स्वागत हैं।
बिलासपुर , 13 अगस्त , भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर इस्कॉन प्रचार केंद्र बिलासपुर द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जुगलकिशोर दास, श्रीजीव गोस्वामी दास व सीए प्रशांत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया हैं कि स्मार्त की जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार 15 अगस्त को शाम 6 से 8 बजे तक तथा वैष्णव की जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह 9 बजे से 11 बजे व शाम 7 से 8 बजे तक श्री कृष्ण जन्मोत्सव कथा तथा शाम 6 बजे से 11 बजे तक आमजनता के लिए निःशुल्क पंचगव्य/पंचामृत अभिषेक एवं भगवान के जन्म के उपरांत महाआरती व छप्पनभोग प्रसाद की भव्य व्यवस्था की जा रही हैं।
आयोजकों की और से आमजनता से अपील की जाती हैं कि ग्रेंड लोटस, जरहाभाठा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर पुण्य लाभ लेवें। निःशुल्क आयोजनों को सुचारू बनाये रखने हेतु सक्षम दानदाताओं का भी हार्दिक स्वागत हैं।
