

- प्राचार्य डा रमेश चंद्र वर्मा ने सूचित किया कि महाविद्यालय की होनहार छात्रा कु कविता चौरसिया ने इस वर्ष की गोरखपुर विश्वविद्यालय एम काम परीक्षा में विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
गोरखपुर, 13 अगस्त , वीरबहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैंपियरगंज गोरखपुर ( Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj,) में आज 13 अगस्त 25 को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिवार द्वारा एक तिरंगा रैली निकाल कर स्थानीय जनमानस को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए महाविद्यालय परिसर में आमंत्रित किया गया।प्रो जयप्रकाश के नेतृत्व में निकाले गए रैली में प्रोफेसर मनीष कुमार, प्रो शैलजा अस्थाना, डा सुमित गुप्त, डा जितेंद्र चौरसिया,डा विकास सोनकर,डा संतोष कुमार, बृजेश पांडेय सहित सभी प्रोफेसरगण और कर्मचारीगण तथा छात्र छात्राओ ने उत्साहपूर्वक वंदेमातरम और इंकलाब जिंदाबाद आदि नारे लगाते हुए पथसंचालन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डा रमेश चंद्र वर्मा ने सूचित किया कि महाविद्यालय की होनहार छात्रा कु कविता चौरसिया ने इस वर्ष की गोरखपुर विश्वविद्यालय एम काम परीक्षा में विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होने छात्रा सहित वाणिज्य विभाग के सभी प्रोफेसरगण को हार्दिक बधाई दिया।
कार्यक्रम का video देखेँ
