
- प्राचार्य प्रो० नसीम अहमद ख़ान ने कहा तिरंगा हमारी राष्ट्रीय पहचान और गौरव का प्रतीक
लखनऊ, 11 अगस्त , मुमताज़ पीजी कॉलेज डालीगंज लखनऊ ( Mumtaz Post Graduate College in Daliganj lucknow ) में आज दिनांक 11 अगस्त 2025 (सोमवार) को “स्वतंत्रता दिवस : हर घर तिरंगा 2025″ अभियान कार्य तिरंगा रैली एवं पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया । इस रैली का उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा अभियान 2025” के तहत विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जनमानस में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जागरूकता लाना था । रैली की शुरुआत महाविद्यालय ( Mumtaz Post Graduate College in Daliganj lucknow ) के प्रांगण से हुई महाविद्यालय ( Mumtaz Post Graduate College in Daliganj lucknow ) के प्राचार्य प्रो० नसीम अहमद ख़ान ने तिरंगा को सलामी दी और रैली का उद्घाटन किया तथा रैली की अगुवाई भी की ।
इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय पहचान और गौरव का प्रतीक है । रैली का आयोजन महाविद्यालय ( Mumtaz Post Graduate College in Daliganj lucknow ) के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा कराया गया जिसमें एन०एस०एस० के स्वयंसेवक एवं सेविकाएं तथा छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । सभी प्रतिभागियों ने हाथ में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’, ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा’ जैसे नारों के उद्घोष के साथ रैली में भाग लिया । तिरंगा रैली महाविद्यालय ( Mumtaz Post Graduate College in Daliganj lucknow ) के प्रांगण से चलकर मोहन मीकिन रोड, डालीगंज व कदम रसूल वार्ड तक निकाली गई जहां लोगों को “हर घर तिरंगा अभियान-2025” के बारे में जागरूक किया गया ।
रैली का अपने गंतव्य स्थान महाविद्यालय में जाकर सफल समापन हुआ । रैली में महाविद्यालय ( Mumtaz Post Graduate College in Daliganj lucknow ) के सभी सम्मानित शिक्षकों एवं कर्मचारीगण और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारीयों डॉ०’लियाक़त अली, डॉ० आमिर हुसैन सिद्दीकी, डॉ० शीबा सिद्दीकी, डॉ० ज़ीनत वारसी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया ।
