

- ललित हीरालाल गर्ग ने बताया कि हिंदुत्व के मूलाधार सर्वे भवन्तु सुखिनः से घबराकर विधर्मियों द्वारा हमारी संस्कृति, संस्कार व परम्पराओं को बदलने की कुत्सित घटना क्रम बना रहे हैं।
- हाल ही में प्रख्यात कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी ने ऐसे ही कृत्यों की भर्त्सना करते हुए उन्हें आईना दिखाने का प्रयास किया तो उनके कथन को आधा अधूरा दिखा कर युवतियों व महिलाओं को भड़काने की साजिश शुरू हो गई।
बिलासपुर , 10 अगस्त , युगाब्द 5127 श्रावण (पूर्णिमांत भाद्रपद) कृष्ण प्रतिपदा भोजली विसर्जन त्यौहार के पावन अवसर पर ओम जोन निवासी टी एस तोमर के निवास पर शुभमविहार मानस मंडली द्वारा सतत 154वें संगीतमय सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात उपस्थित धर्मनिष्ठ श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ललित हीरालाल गर्ग ने बताया कि हिंदुत्व के मूलाधार सर्वे भवन्तु सुखिनः से घबराकर विधर्मियों द्वारा हमारी संस्कृति, संस्कार व परम्पराओं को बदलने की कुत्सित घटना क्रम बना रहे हैं।
पुरातन काल से हमारे संस्कार मे मैरिज/निकाह नहीं पाणिग्रहण संस्कार होने से डायवोर्स/तलाक शब्द भी हमारे शब्दकोष में नहीं होते थे। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज कुछ युवा पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण कर लिव इन रिलेशन जैसे व्यभिचार में लिप्त हो रहे हैं। ऐसे भूले भटकों को वापस मूलधारा में लाने की जवाबदारी माता-पिता, गुरुजनों व समाज की होती हैं। हाल ही में प्रख्यात कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी ने ऐसे ही कृत्यों की भर्त्सना करते हुए उन्हें आईना दिखाने का प्रयास किया तो उनके कथन को आधा अधूरा दिखा कर युवतियों व महिलाओं को भड़काने की साजिश शुरू हो गई। एक महिला नेत्री ने तो शादी के पूर्व टेस्ट ड्राइव करने की घृणित सिफारिश कर अपने ही छुपे एजेंडे की पोल खोल दी ।
यह सब करोडों वर्षो से हमारे तपस्वियों द्वारा सिंचित हिंदुत्व को समाप्त करने की सोची समझी चाल हैं। दूसरी और बोलने की आजादी के नाम पर माननीय राहुल गांधी जी व उनकी टीम द्वारा देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री जी को चौकीदार चोर, वोट चोर जैसे अपमानजनक सम्बोधन करने से हम व्यथित हैं। इन दोनों ही घटनाओं में हम आचार्य अनिरुद्धाचार्य व माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ खड़े है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के 50% टैरिफ पर झुकने के बजाय भारत सरकार के प्रत्येक कदम का समर्थन करते हुए आम जनता से अपील करते हैं कि वे अमेरिकी वस्तुओं का पूर्ण बहिष्कार करने के सहयोग करें।
आयोजन में ये रहे उपस्थित
आज के आयोजन में अखिलानँद सत्यनारायण पारासर, ललित हीरालाल गर्ग, सत्यनारायण पांडेय, एम एल बरसैया, आर एल शर्मा, विनोद अवस्थी, आर पी मिश्रा, प्रमोद अवस्थी, नरेंद्र गोपाल, सुरेंद्र दुबे, शकुन्तला राजपूत, विष्णु सिंह राजपूत, मनोज तोमर, अखिलेश द्विवेदी, भूपेंद्र यादव सहित बड़ी सँख्या में जागरूक नागरिक उपस्थित हुए।
शुभमविहार मानस मंडली द्वारा माँ भारती के वैभव को बनाये रखने हेतु प्रत्येक नागरिकों में हिंदुत्व के गुणों की अलख जगाई जा रही हैं। ताकि हमारे बच्चें व युवा पीढ़ी अपने संस्कार व संस्कृति के प्रति पुनः आकृष्ट हो सके।
