

- संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुमनलता, डॉ. रुचि यादव, डॉ. शालिनी शुक्ला , डॉ. अपर्णा टंडन , आदि ने सहयोग किया।संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्या अंशु केडिया के निर्देशन में हुए।
लखनऊ , 08 अगस्त, खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज ( Khun Khun Ji Girls PG College) , में आज 8 अगस्त 2025 को हर घर तिरंगा अभियान ( Har Ghar Tiranga’ campaign ) के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके प्रति सम्मान के बारे में जागरूक किया जाता है।हर घर तिरंगा अभियान लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व के बारे में जागरूक करता है और उन्हें इसके लिए प्रेरित करता है।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता एवं राखी बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओ द्वारा “हर घर तिरंगा” विषय से संबंधित रंगोली बनाई।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल चौरसिया, पूजा साहू, वर्तिका (बी. कॉम प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान सोनम गौतम, रीना गौतम , पिंकी शुक्ला( बी ए प्रथम वर्ष), तृतीय स्थान मुस्कान सिंह(बी. ए प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया। इसके साथ ही आज महाविद्यालय में राखी मेकिंग कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।जिसमे छात्राओ ने राखिया बनाना सीखा।राखी बनाने प्रथम स्थान आकांक्षा अवस्थी, द्वितीय स्थान दीपाली गौतम,तृतीय स्थान रिधिमा आचार्या, एवं रोशन खान रही।
संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुमनलता, डॉ. रुचि यादव, डॉ. शालिनी शुक्ला , डॉ. अपर्णा टंडन , आदि ने सहयोग किया।संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्या अंशु केडिया के निर्देशन में हुए।
viral video
