

सुल्तानपुर, 08 अगस्त , प्रशांत सिंह अटल एडवोकेट हाईकोर्ट और सदस्य बार काउन्सिल उत्तर प्रदेश ने बार एसोसिएशन कादीपुर तहसील कादीपुर जनपद सुल्तानपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपना संबोधन दिया. इस समारोह में अधिवक्ताओ की भारी संख्या रही .

बार एसोसिएशन कादीपुर तहसील कादीपुर जनपद सुल्तानपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में अपर जिला जज प्रथम सुल्तानपुर,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर नवनीत सिंह,सिविल जज सीनियर डिवीज़न,क्षेत्राधिकारी कादीपुर,एसडीएम कादीपुर,तहसील कादीपुर एवं अन्य अधिकारीगण और भारी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बद्री प्रसाद सिंह,सचिव मंगलाप्रसाद तिवारी एवं समस्त नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई दी .
