
जौनपुर, 08 अगस्त , उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक संघ ( फ़ुपुक्टा- Federation Of U.P. University College Teacher Association : FUPUCTA ) के संयुक्त मंत्री डॉ गंगेश दीक्षित टी डी कालेज जौनपुर ( Tilak Dhari P G College Jaunpur ) आये । इस अवसर पर टी डी कालेज जौनपुर ( Tilak Dhari P G College Jaunpur ) के प्राचार्य प्रो राम आसरे सिंह द्वारा सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो राम आसरे सिंह के साथ पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो विजय सिंह , वर्तमान महामंत्री डॉ शैलेन्द्र सिंह ,डॉ ओम प्रकाश मिश्र जी , डॉ देव ब्रत मिश्र और डॉ प्रदीप सिंह उपस्थित रहे ।
