
- प्रदेश राजधानी लखनऊ मंडल सहित अनेक मंडलों मे 2000 के पूर्व नियुक्त तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने और नियमित वेतन भुगतान करने के बजाए उनका मनमाने ढंग से पिछले छ महीने से वेतन तक रोक कर उत्पीड़न किया जा रहा है।
लखनऊ, 06 अगस्त , उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी अपनी तीखी आलोचना मे कहा कि सरकार द्वारा बार बार दो हजार के पश्चात नियुक्त तदर्थ शिक्षकों को नौ नवंबर 2023 को सेवा समाप्त करने एवं मानदेय पर नियुक्त किये जाने का आदेश जारी किया गया था और है।
इसके बाद भी प्रदेश राजधानी लखनऊ मंडल सहित अनेक मंडलों मे 2000 के पूर्व नियुक्त तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने और नियमित वेतन भुगतान करने के बजाए उनका मनमाने ढंग से पिछले छ महीने से वेतन तक रोक कर उत्पीड़न किया जा रहा है। ये सभी शिक्षक शिक्षिकाये भुखमरी के कगार पर है।

शिक्षक नेताओं ने इस मामले मे मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बदनाम करने वाले शिक्षा अधिकारियों को चिंहित कर उनपर प्रभावी कार्रवाई करने के साथ तीस दिसंबर दो हजार के पूर्व के नियुक्त सभी तदर्थ शिक्षकों को बिना भेदभाव के रुके वेतन का अविलंब भुगतान करने व उन्हें विनियमित कर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा जगत से तदर्थ वाद को समाप्त करने की पुरजोर माँग की है। वर्ष दो हजार के पश्चात नियुक्त तदर्थ शिक्षकों की मानदेय पर नियुक्ति किये जाने के संबंध में डी आई ओ एस से कल तक सूचना प्रेषित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं .
