
बिलासपुर. गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghasidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) में पूर्णत: अस्थायी आधार पर सहायक प्राध्यापक नियुक्त करने 104पदों के लिए 07 दिसम्बर, 2021से 10 दिसम्बर,2021 तक विभिन्न विषयों के सीधे साक्षात्कार (वॉक-इन इन्टरव्यू) हुआ।
चयन समिति द्वारा चयन सूची जारी कर दी गई है। यह सूची अकादमिक शैक्षणिक सत्र 2021-22 के शुरूआती 06 महीने के लिए की गई है। यह सूची Guru Ghasidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) की वेबसाइट ggu.ac.in पर उपलब्ध है।
