

लखनऊ, 29 जुलाई , माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती जनपद श्रावस्ती के नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया .इस समारोह में जनपद न्यायाधीश राकेश धर दूबे , बार काउन्सिल उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रशान्त सिंह अटल एड्वोकेट मुख्य रूप से उपस्थित रहे. अतिथियों ने अधिवक्ताओ को संबोधित किया।

इस अवसर पर बार काउन्सिल उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रशान्त सिंह अटल एड्वोकेट ने माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को स्वलिखित आपराधिक एवं राजस्व संहिता की पुस्तक निशुल्क प्रदान करते उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की । नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी,महामंत्री सतीश कुमार मौर्य , आशीष कुमार सिंह, प्रमोद कुमार निषाद एवं समस्त नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई भी दी एवं कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए हार्दिक धन्यवाद। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा जी भी रहे।
