

लखनऊ , 28 जुलाई , उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट सरकार की शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 31 जुलाई को सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन को लेकर सम्पर्क अभियान तेज कर दिया गया है। संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओंम प्रकाश त्रिपाठी ने यह जानकारी एक विशेष बात चीत के दौरान दी है।

शिक्षक नेताओ ने कहा है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की घोर उदासीनता व उपेक्षा के चलते सूबे के लगभग दो हजार विगत पच्चीस वर्षो से तीस वर्षों तक सेवा के बाद तदर्थ शिक्षकों को वेतन रोक दिये जाने से वे भूखमरी के कगार पर है। उन्होंने इस अति आवश्यक मामले की ओर विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है।
शिक्षक नेताओ ने कहा कि अधिकारियों का यह कुकृत्य संगठन अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि बेलगाम शिक्षा अधिकारियों की लचर कार्य प्रणाली के चलते ही वर्ष, 2005 के पहले विज्ञापित पदों के सापेक्ष नियुक्त कार्य रत शिक्षकों को को आदेश के बावजूद भी पुरानी पेंशन के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा है। अब जाकर समय सरकार को आगे बढ़ाना पड़ा है। यह अधिकारियों की की अपने दायित्वों के प्रति घोर उपेक्षत्म क भावना को साफतौर पर प्रदर्शित करता है।

शिक्षक नेताओ ने इन सभी लंबित अपने न्यायोचित मांगों को लेकर ही संगठन को आंदोलन की राह पर जाने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी योगी आदित्यनाथ का इन् विंदुओ की की ओर विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करते हुए उनके शीघ्र निराकरण कराये जाने की पुरजोर माँग की है। ओम प्रकाश त्रिपाठी प्रादेशिक उपाध्यक्ष, संगठन प्रवक्ता उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने बताया लखनऊ के कई विद्यालयों में शिक्षकों से सम्पर्क किया गया ऑए बैठकों को भी संबोधित किया गया .
