
- सोमवार से 28 जुलाई से विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सुनिश्चित किया जाएगा .
लखीमपुर खीरी, 27 जुलाई , उत्तर प्रदेश की कई जिलों में भीषण गर्मी और उमस वाला मौसम स्कूली बच्चों को सता रहा है कई जिलों में प्रार्थना के समय बच्चों के बेहोश होने और चक्कर आने की घटनाएं भी प्रकाश में आई है . इन स्थितियों को देखते हुए लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी ने एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने लखीमपुर जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने के निर्देश दिए हैं . जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से आदेश जारी किया गया है कि जनपद लखीमपुर खीरी में गर्मी एवं उमस भरी वातावरण के को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सभी परिषदीय विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से एक कक्षा आठ तक विद्यालय संचालन का समय परिवर्तित कर दिया गया है. .
अब ये रहेगा समय
समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी/समस्त प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए है कि अब उक्त सभी विद्यालयों में सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा . जारी आदेश में यह भी कहा गया है की समय पालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा जाए। यह आदेश प्रभावशील भी हो गया है. इसलिए सोमवार से 28 जुलाई से विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सुनिश्चित किया जाएगा
