प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र ने विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षकों को राज्य सरकार की शिक्षा और शिक्षकों के प्रति उपेक्षात्मक नीति के संबंध में बताया तथा प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर 20 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरने में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करने का आवाहन किया।- जन जागरण अभियान – संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विद्यालयों का दौरा
- प्रदेश व्यापी संघर्ष – 20 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना। जिला संगठन का चरणबद्ध संघर्ष।
लखनऊ , 24 जुलाई , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिला मंत्री महेश चंद्र, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक, सदस्य राज्य परिषद अनुराग मिश्र, विश्वजीत सिंह, उपाध्यक्ष डा. एस.के. मणि शुक्ल ने आज 23 जुलाई, 2025 को निम्न विद्यालयों का दौरा किया तथा सभी विद्यालयों में बैठक आयोजित की गई।
1- क्वींस इंटर कॉलेज, लालबाग।
2- भारतीय बालिका इंटर कॉलेज।
3- बालिका विद्या निकेतन गर्ल्स इं.का.।

प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र ने विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षकों को राज्य सरकार की शिक्षा और शिक्षकों के प्रति उपेक्षात्मक नीति के संबंध में बताया तथा प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर 20 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरने में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करने का आवाहन किया। इसी के साथ जिला संगठन द्वारा सिटिजन चार्टर को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने तथा शिक्षा भवन के कार्यालयों विशेषतया जिला विद्यालय निरीक्षक/ लेखाधिकारी के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए जाने के लिए जिला संगठन द्वारा किए जा रहे चरणबद्ध संघर्ष को सफल बनाने की अपील की।

इस अभियान में डा. आर.पी. मिश्र- प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ, डा. आर.के. त्रिवेदी- प्रदेशीय मंत्री, अनिल शर्मा- जिलाध्यक्ष, महेश चंद्र- जिलामंत्री, आर.पी. सिंह- कोषाध्यक्ष आलोक पाठक- आय-व्यय निरीक्षक, डा. मीता श्रीवास्तव- सदस्य राज्य कार्यकारिणी आदि शामिल रहे .
