
- शिक्षक संघ ने किया आन लाईन शिक्षकों एवं छात्रों की यू पी बोर्ड पोर्टल पर रोज उपस्थिति दर्ज कराने का कड़ा विरोध
लखनऊ, 22 जुलाई , पुरानी पेंशन की बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरणं, शिक्षको की सेवा सुरक्षा एवं एक समान स्थानांतरण नीति सहित शासन स्तर पर लंबित अपनी पंद्रह सूत्रीय ज्वलंत मुद्दे को लेकर सूबे के माध्यमिक शिक्षक आगामी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन कर योगी सरकार का ध्यान आकृष्ट करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित मागो का ज्ञापन सौंप कर उनके शीघ्र निराकरण किये जाने की माँग की जायेगी।
उक्त जानकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं सगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति मे दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में जारी सिटीजन चार्टर का अनुपालन सक्षम अधिकारियों द्वारां नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण शिक्षकों के लंबित मामले यथावत बने हुए हैं इसे लेकर उनमे गहरा आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि शास्नादेस के बाद भी विगत 28 मार्च, 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर पुरानी पेंशन से आच्छादित शिक्षकों की अभी तक पूरी सूची जारी न होने पर शिक्षकों को मिलने वाले लाभों से अभी तक वंचित होना पड़ रहा है। जारी सूची के भी शिक्षकों के एन पी एस की धनराशि अभी तक उनके जी पी एफ खाते में मय ब्याज स्थानांत रित नही हो सका है। इन सब मुद्दों को लेकर शिक्षक आंदोलित है। शिक्षक नेताओ ने शासन का उपरोक्त ज्वलंत मांगो की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उनके शीघ्र निराकरण किये जाने की माँग की है।
