
- जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ एवं लेखा कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश पर विचार एवं निर्णय।
लखनऊ, 17 जुलाई , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ आर पी मिश्र के निर्देशन एवं जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 17 जुलाई, 2025 को अपराह्न 02:00 बजे क्वींस इंटर कालेज, लालबाग लखनऊ में आयोजित की गई है।
बैठक के विचारणीय बिन्दु
👉 विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि।
👉 प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर दिनांक 20 अगस्त, 2025 को जिला विद्यालय शिक्षक कार्यालय पर धरने पर अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी पर विचार एवं निर्णय।
👉 विद्यालयों से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भेजे गए प्रकरणों का विवरण तिथि सहित जिला संगठन के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने पर निर्णय।
👉 शिक्षा भवन के कार्यालयों में सिटिजन चार्टर प्रभावी ढंग से लागू कराने पर विचार एवं निर्णय।
👉 जिला विद्यालय निरीक्षक एवं लेखा कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश पर विचार एवं निर्णय।
👉 वर्ष 2025- 26 की सदस्यता की समीक्षा।
👉 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के विभिन्न प्रकार के अवशेषों की अनुमन्यता एवं भुगतान के संबंध में विचार एवं निर्णय।
👉 शिक्षकों के एनपीएस खातों को अपडेट कराए जाने पर सुझाव एवं निर्णय।
👉 जीपीएफ लेजर की चेकिंग तथा लेखा पर्ची जारी किए जाने के संबंध में विचार एवं निर्णय।
👉 जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर लंबित चयन, प्रोन्नत वेतनमान, पदोन्नति, मृतक आश्रित की नियुक्ति आदि प्रकरणों के संबंध में विचार एवं निर्णय।
👉 अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से।
