

बिलासपुर , 15 जुलाई . छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रस्तावित 16 जुलाई 2025 के ज्ञापन रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व निर्णय अनुसार दो दल का गठन किया गया था जिसके अनुसार प्रथम दल में जी आर चंद्रा, रोहित तिवारी, राजेश पांडे, विकास तिवारी, अजय पाठक, ओम त्रिपाठी, अनुराग तिवारी, मुकेश लिल्हारे, संजू मरकाम, जितेंद्र जांगड़े,करण सोनी, अभिषेक तिवारी आदि साथियों द्वारा शासकीय उद्यानकी, रेशम विभाग, वन विभाग, रोजगार कार्यालय, आईटीआई, महिला पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज, मानसिक चिकित्सालय, प्रधानमंत्री सड़क योजना, क्षेत्रीय परिवहन विभाग, पीएचई, सीएमएचओ, कृषि यंत्री, आयुर्वेद चिकित्सालय में जाकर कर्मचारियों को उक्त ज्ञापन रैली को सफल बनाने के लिए संपर्क किया गया.

दूसरे दल में किशोर शर्मा, रमेश द्विवेदी, जगदीश चंदेल, अशोक ब्रह्म भट्ट ,राजेश टंडन, महेंद्र तिवारी, लता वाशिंग आदि ने शासकीय ब्रेल प्रेस, शासकीय दृष्टि विद्यालय, जीएसटी, वाणिज्य महाविद्यालय ,जीडीसी महाविद्यालय,पीएचई आदि कार्यालय एवं संस्थानों में जाकर 16 जुलाई के ज्ञापन रैली को सफल बनाने के लिए संपर्क किया.

आज 15 जुलाई को यहाँ
प्रांतीय निर्देशन के आह्वान पर मोदी की गारंटी लागू करो के प्रथम चरण में 16 जुलाई 2025 बुधवार को रैली ज्ञापन को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श करने जिला शाखा फेडरेशन बिलासपुर के महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया था जिसमें सर्वसम्मति पुनः 15 जुलाई 2025 मंगलवार समय 12:00 बजे स्थान जल संसाधन परिसर बिलासपुर से प्रारंभ की जाएगी.
