
- शिक्षक महासंघ के समर्थन के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारी नेता स्वर्गीय बी एन सिंह की प्रतिमा सरोजिनी नायडू पार्क निकट केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर दिनांक 15 जुलाई 2025 को 3:00 बजे धरना प्रदर्शन करेंगे.
लखनऊ , 15 जुलाई ,उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ आर पी मिश्र के नेतृत्व में जनपद लखनऊ कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सक्रिय शिक्षक सदस्य शिक्षक महासंघ के समर्थन के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारी नेता स्वर्गीय बी एन सिंह की प्रतिमा सरोजिनी नायडू पार्क निकट केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर दिनांक 15 जुलाई 2025 को 3:00 बजे धरना प्रदर्शन करेंगे.
यह भी पढ़ें : lucknow news : राज्य सूचना आयुक्त ने रक्षामंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक “अंतर्राष्ट्रीय राजनीति का मंच”
धरने के समापन पर सांय 4: 00बजे जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा. अतः जनपद कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सक्रिय शिक्षक साथियों से अनुरोध किया गया है कि धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने का कष्ट करें. सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोशिएशन, उ.प्र. के प्रदेशव्यापी संघर्ष के अन्तर्गत दिनांक 15 जुलाई, 2025 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना होगा और धरना के समापन पर जिलाधिकारी के माध्यम से . प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। प्रदेश व्यापी संघर्ष कार्यक्रम को शिक्षक महासंघ, उत्तर प्रदेश द्वारा समर्थन दिया गया.
ज्ञापन में फाईनेन्शियन बिल 2025 में पेन्शनरी नियमों में बदलाव एवं सरकार की घोषणा के बावजूद आठवें वेतन आयोग का अभी तक गठन न किया जाना, देश में यू.पी.एस एवं एन.पी.एस के स्थान पर कर्मचारी शिक्षकों को परिभाषित लाभ पेन्शन योजना में प्रदान किए जाने, पेन्शन की राशिकरण की कटौती 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष किये जाने, कोरोना काल मे कर्मचारियों, शिक्षकों एवं पेन्शनर्स के रोेके गए 18 महीने के डी.ए. एरियर का तत्काल भुगतान, किए जाने, अनिवार्य शिक्षा अधिनियम को दृष्टि में रखते हुए गरीब बच्चों को पढाई हेतु बने प्राथमिक विद्यालयों को किसी अन्य विद्यालय मे मर्ज न किए जाने आदि मागें सम्मिलित होगी।
देखें VIDEO :
