
- इच्छुक साहित्यकार अपनी प्रकाशित मौलिक कृति /पुस्तक की चार प्रतियां, अपना जीवन परिचय, आयु प्रमाण पत्र के साथ 10 सितंबर 2025 तक प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण, संयोजक चयन समिति , सी – 91 निराला नगर , लखनऊ 226020 पर भेजना सुनिश्चित करें.
लखनऊ , 13 जुलाई , भाऊराव देवरस सेवा न्यास लखनऊ पिछले 30 वर्षों से विभिन्न विधाओं के साहित्यकारों को पंडित प्रताप नारायण मिश्र स्मृति युवा साहित्यकार सम्मान प्रदान करता रहा है . इसी क्रम में इस वर्ष भी युवा साहित्यकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है . कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण ने बताया की युवा साहित्यकार की आयु एक अगस्त 2025 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए . रचनाएं हिंदी की चार विधाओं में, एक संस्कृत और एक सिक्किम में बोली जाने वाली भूटिया भाषा में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा . इन चार विधाओं में काव्य, बाल साहित्य , कथा साहित्य , पत्रकारिता और संस्कृत भाषा व भूटिया भाषा आदि शामिल हैं . इनमें प्रत्येक विद्या में से एक साहित्यकार को सम्मान स्वरूप मां सरस्वती की प्रतिमा अंगवस्त्र एवं रू 25000 की धनराशि प्रदान की जाएगी.
इच्छुक साहित्यकार अपनी प्रकाशित मौलिक कृति /पुस्तक की चार प्रतियां, अपना जीवन परिचय, आयु प्रमाण पत्र के साथ 10 सितंबर 2025 तक प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण, संयोजक चयन समिति , सी – 91 निराला नगर , लखनऊ 226020 पर भेजना सुनिश्चित करें..
